1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधित
राष्ट्रपति मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधित

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 जनवरी।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जिसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। दूसरा चरण 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 3, 4 और 6 फरवरी का समय तय किया गया है। 6 फरवरी को चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। वहीं संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 30 जनवरी को सभी दलों की एक बैठक बुलाई है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से रचनात्मक चर्चाओं में सहयोग देने की अपील की है।

बजट को लेकर उम्मीद जताते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संतुलित और व्यापक बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के संबोधन से होगी वहीं जनता को सकारात्मक और जनहितैषी बजट की उम्मीद है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code