1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी सहित कई नेता रहे मौजूद
राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी सहित कई नेता रहे मौजूद

राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी सहित कई नेता रहे मौजूद

0
Social Share

नई दिल्ली, 31 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी को आज ‘भारत रत्न’ अलंकरण से विभूषित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जाकर आडवाणी को यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी खराब स्वास्थ्य के चलते शरीक नहीं हो पाए थे, जिसके बाद उन्हें उनके दिल्ली वाले आवास में जाकर राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

इस वर्ष 5 विभूतियों को मिला है भारत रत्न

उल्लेखनीय है कि वर्ष की शुरुआत में ही ‘भारत रत्न’ के लिए पांच विभूतियों को चुना गया था। इसमें पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, एम.एस. स्वामीनाथन अय्यर, बिहार के पूर्व सीएम कर्पुरी ठाकुर और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी का नाम शामिल था। आडवाणी को छोड़ अन्य चार विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिवंगत प्रधानमंत्रीद्वय पीवी नरसिम्हा राव व चौधरी चरण सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। इन विभूतियों के परिवार की तरफ से यह सम्मान राष्ट्रपति से ग्रहण किया गया था। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए पहले ही तय था कि राष्ट्रपति मुर्मू उन्हें 31 मार्च यानी आज घर जाकर उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगी।

इस बीच लालकृष्ण आडवाणी को सम्मानित करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है। वहां लोग इस सम्मान के दौरान काफी प्रसन्न दिखे। आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के अगुआ थे। एक समय के कद्दावर शख्सियत और अटल सरकार में डिप्टी पीएम के पद पर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता इस समय उम्रदराज और खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली स्थित आवास में ही रहते हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code