राष्ट्रपति मुर्मु, उप राष्ट्रपति धनखड़ व पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को अंधेरे पर उजाले की विजय के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक शुभकामना संदेश टैग करते एक्स पर लिखा, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत व विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दीपावली की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘दीपावली के इस शुभ अवसर पर मैं भारत के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमें नीति परायणता और समर्पण का संदेश देता है, जो हमें अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करने के लिए निरन्तर प्रेरित करता है। आइए इस दीवाली पर आस्था के दीपक जलाकर अपना मार्ग रौशन करें तथा भारत की एकता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें।’

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।’

भारतीय जनता पार्टी ने भी एक्स हैंडल पर कहा – ‘समस्त देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular