hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने महावीर जयंती पर लोगों को दी बधाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने महावीर जयंती पर लोगों को दी बधाई
राष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने महावीर जयंती पर लोगों को दी बधाई

Vinayak Barot
Last updated: April 4, 2023 12:02 pm
Vinayak Barot
Published: April 4, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। श्रीमती मुर्मू ने एक ट्वीट में कहा, “मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय को महावीर जयंती की हार्दिक बधाई देती हूं। भगवान महावीर ने सत्य और अहिंसा की शिक्षा देकर मानवता का मार्ग दिखाया। सभी देशवासियों को अहिंसा का पालन करना चाहिए, जानवरों के प्रति दया भाव रखने और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लें।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संदेश में कहा, “भगवान महावीर की शिक्षाएं हमें पवित्रता, दया और धार्मिकता का जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। आइए, हम भगवान महावीर के आदर्शों के लिए खुद को फिर से समर्पित करें और करुणा, दया और सत्य से निर्देशित विश्व के निर्माण की दिशा में काम करें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को बधाई दी और ट्वीट कर कहा, “आज एक विशेष दिन है, जब हम भगवान महावीर की महान शिक्षाओं को याद करते हैं। उन्होंने एक शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण का मार्ग दिखाया। उनसे प्रेरित होकर, हम हमेशा दूसरों की सेवा करें और गरीबों तथा पिछड़ों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायें।”

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भगवान महावीर की जयंती पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “सत्य, अहिंसा, त्याग, तपस्या और परोपकार का मार्ग प्रशस्त करने वाले भगवान महावीर की जयंती पर शुभकामनाएं। उनका जीवन हमें हमेशा धर्म का पालन करने और एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।”

गौरतलब है कि महावीर जयंती जैन समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। महावीर जन्म कल्याणक के रूप में प्रसिद्ध इस दिन पर वर्तमान अवसर्पिणी के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म का जश्न मनाया जाता है।

You Might Also Like

पीसीबी की धमकी – ‘यदि एशिया कप पाकिस्तान में नहीं हुआ तो विश्व कप के लिए भारत नहीं भेजेंगे टीम’
बैंक से लेकर गैस सिलेंडर तक : आज से बदल गए ये नियम, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर
उत्तर प्रदेश : सीएम योगी के मीडिया सलाहकार की चेतावनी – ‘उपद्रवी याद रखें, शुक्रवार के बाद शनिवार जरूर आता है’
જિનપિંગને મળવા દક્ષિણ ભારતના આ ખાસ પરિધાન ‘વેશ્ટી’માં પહોંચ્યા વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી
देश में खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, रबी 2024 में हुआ 1,132 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन: केंद्र
TAGGED:pm modiPresident of India
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक : ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्‍ट्रेलिया ने भी की राजनयिक बहिष्‍कार की घोषणा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 9, 2021
वित्त वर्ष 24-25 की दूसरी छमाही में भारत की इंडस्ट्रियल वृद्धि दर बढ़ेगी, महंगाई में आएगी कमी : रिपोर्ट
यूपी : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष पद भी छोड़ा
सीएम योगी बोले- देश के विकास के लिये जातिवाद की मानसिकता का परित्याग करना होगा
छठ महापर्व 2023 : जानें.. नहाय खाय, खरना और सूर्य अर्घ्य की तिथि और मुहूर्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?