hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अतीत की कड़ी और भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं बुजुर्ग : राष्ट्रपति मुर्मु
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अतीत की कड़ी और भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं बुजुर्ग : राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रीयहिन्दी

अतीत की कड़ी और भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं बुजुर्ग : राष्ट्रपति मुर्मु

Revoi Editor
Last updated: May 2, 2025 4:19 pm
Revoi Editor
Published: May 2, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 मई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुजुर्गों को अतीत की कड़ी और भविष्य का मार्गदर्शक करार देते हुए कहा है कि सभी को उनके मार्गदर्शन को महत्व देकर उनके बहुमूल्य सानिध्य का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल – ‘सम्मान के साथ वृद्धावस्था’ नामक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक के लिए आवासों का वर्चुअल उद्घाटन, सहायक उपकरणों का वितरण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ब्रह्माकुमारी संगठन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

President Droupadi Murmu addresses the event 'Ageing with Dignity' – initiatives for welfare of senior citizens at Rashtrapati Bhavan https://t.co/RGqpoHNJ5x

— President of India (@rashtrapatibhvn) May 2, 2025

‘माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा’

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। आमतौर पर परिवारों में देखा जाता है कि बच्चे अपने दादा-दादी के साथ बहुत सहज होते हैं। बुजुर्ग परिवार के लिए भावनात्मक स्तंभ की तरह काम करते हैं। जब बुजुर्ग अपने परिवार को फलते-फूलते देखते हैं तो वे भी शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहते हैं।

द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक और भागदौड़ भरी जिंदगी में वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग, प्रेरणा और मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है। वरिष्ठ नागरिकों के पास जो अनुभव और ज्ञान है, वह युवा पीढ़ी को जटिल चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकता है।

President Droupadi Murmu graced the event ‘Ageing with Dignity’ – initiatives for the welfare of senior citizens at Rashtrapati Bhavan. The President said that elder people are link to the past and also guides to the future. She urged all citizens to commit themselves to the… pic.twitter.com/tcoCb2R9yR

— President of India (@rashtrapatibhvn) May 2, 2025

उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था आध्यात्मिक रूप से खुद को सशक्त बनाने, अपने जीवन और कार्यों का विश्लेषण करने तथा सार्थक जीवन जीने का भी एक चरण है। आध्यात्मिक रूप से सशक्त वरिष्ठ नागरिक देश और समाज को अधिक समृद्धि तथा प्रगति की ओर ले जा सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा , “बुजुर्ग अतीत की कड़ी होते हैं और भविष्य के मार्गदर्शक भी होते हैं। एक राष्ट्र के रूप में यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम सुनिश्चित करें कि हमारे वरिष्ठ नागरिक अपना बुढ़ापा गरिमा और सक्रियता के साथ जिएं।”

उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही है ताकि वे जीवन के सभी पहलुओं में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। उन्होंने सभी नागरिकों से बुजुर्गों की खुशी और भलाई के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने, उनके मार्गदर्शन को महत्व देने और उनकी बहुमूल्य संगति का आनंद लेने का आग्रह किया।

You Might Also Like

कंपाउंड तीरंदाज ओजस और ज्योति ने पक्का किया पदक, फाइनल में कोरिया से होगा मुकाबला
तालिबान का पलटवार : पाकिस्तानी सेना की 2 चौकियों पर किया कब्जा, 19 सैनिकों को मारने का भी दावा
बृजभूषण शरण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, 15 से ज्यादा कर्मचारियों से की पूछताछ…अब तक 137 लोगों के बयान दर्ज
दिल्ली धमाके के बाद मौलाना गोरा की देश के नागरिकों से अपील- ‘मुल्क की हिफाजत हम सबकी जिम्मेदारी’
जूही चावला को आघात : दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की 5जी नेटवर्क से संबंधित याचिका, 20 लाख का जुर्माना भी ठोका
TAGGED:elders are the link to the pastguides of the futurePresident Murmu
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- जेलेंस्की चाहें तो जंग अभी खत्म हो जाये

Revoi Editor
Revoi Editor
August 18, 2025
शुभेंदु अधिकारी ने लगाया आरोप – पश्चिम बंगाल में हजारों अस्थायी होमगार्डों की भर्ती का घोटाला 
कर्नाटक : ठेकेदार आत्महत्या मामले में मंत्री ईश्वरप्पा ने दिया इस्तीफा
आपातकाल की बरसी पर सीएम योगी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया याद, कहा- कांग्रेस अभी भी तानाशाह मानसिकता से ग्रस्त
અમદાવાદ: કોરોનાના કેસ વધતા AMC હરકતમાં, 140 ટીમો દ્વારા ચેકિંગ હાથ ધરાયું
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?