hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एक युग का अंत : धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > एक युग का अंत : धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक
राष्ट्रीयबॉलीवुडराजनीतिहिन्दी

एक युग का अंत : धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

Revoi Editor
Last updated: November 24, 2025 5:57 pm
Revoi Editor
Published: November 24, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 नवम्बर। प्रख्यात फिल्म अभिनेता वयोवृद्ध धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Remembering #Dharmendra, and the poignant moment he spoke about his long wait to achieve the Filmfare Award, at the 42nd Filmfare Awards.#Throwback #RememberingDharmendra pic.twitter.com/xGhnN0hR7R

— Filmfare (@filmfare) November 24, 2025

दशकों तक बॉलीवुड के हीमैन के रूप में विख्यात सदाबहार हीरो धर्मेंद्र का सोमवार को पूर्वाह्न 89 वर्ष की आयु में मायानगरी के जुहू स्थित आवास पर निधन हो गया। इस महीने की शुरुआत में धर्मेंद्र को एक सप्ताह के इलाज के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और वह अपने घर पर निगरानी में थे। लेकिन आज उन्होंने अंतिम सांस ले ली। दोपहर में ही परिवारजनों व तमाम फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर बिना शोर शराबे के पूर्ण सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

The demise of veteran actor and former Member of Parliament Shri Dharmendra Ji is a great loss to Indian cinema. One of the most popular actors, he delivered numerous memorable performances during his decades-long illustrious career. As a towering figure of Indian cinema, he…

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 24, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं – यह एक अपूरणीय क्षति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करिअर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं। भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में, वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो कलाकारों की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…

— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025

एक युग का अंत हो गया – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए बेहद मार्मिक पोस्ट लिखा – ‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी। जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।’

अपने बेहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई।
धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह…

— Amit Shah (@AmitShah) November 24, 2025

अमित शाह बोले – ‘अपने अभिनय से वे सदैव हमारे बीच रहेंगे’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी शोक संवेदना में लिखा, ‘अपने बेहतरीन अभिनय से छह दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई। धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत बन उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता।’

शाह ने लिखा, अपने अभिनय से वे सदैव हमारे बीच रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।’

Deeply anguished by the demise of legendary Hindi film actor and former MP Shri Dharmendra ji. He brought life to many memorable characters with his unmatched charm and sincerity. His remarkable contribution to Indian cinema will always be remembered. My heartfelt condolences to…

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 24, 2025

धर्मेंद्र जी ने कई यादगार किरदारों को जीवंत किया – राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। उन्होंने अपने बेजोड़ आकर्षण और ईमानदारी से कई यादगार किरदारों को जीवंत किया। भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके शोक संतप्त परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा।

धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में… pic.twitter.com/a4Wl1JOM3G

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2025

भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति – राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा। धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।’

लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 24, 2025

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए लिखा, ‘लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन दुःखद। यह कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 24, 2025

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए लिखा, ‘लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन दुःखद। यह कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’

 

You Might Also Like

अमित शाह ने गेहूं की कीमतों पर कड़ी नजर रखने का दिया निर्देश, बाजार हस्तक्षेप के लिए पर्याप्त भंडार उपलब्ध   
बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने घोषित किया CM चेहरा, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम फेस
पीएम मोदी ने देश को दी चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, दिल्ली से हिमाचल का सफर 5 घंटे से भी कम
महाकुम्भ की भगदड़ पर भड़के संजय राउत, बोले – भाजपा की मार्केटिंग का हिस्सा, प्रशासन ने हत्या की
यूपी : जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर की गोली मारकर हत्या
TAGGED:Dharmendra's deathEnd of an erapm modiPresident MurmuPresident-PM express condolences
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?