1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी 2.0 कैबिनेट को रात्रिभोज पर बुलाया, उप राष्ट्रपति धनखड़ व ओम बिरला भी हुए शामिल
राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी 2.0 कैबिनेट को रात्रिभोज पर बुलाया, उप राष्ट्रपति धनखड़ व ओम बिरला भी हुए शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी 2.0 कैबिनेट को रात्रिभोज पर बुलाया, उप राष्ट्रपति धनखड़ व ओम बिरला भी हुए शामिल

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 जून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार की रात राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17वीं लोकसभा के निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए विदाई भोज का आयोजन किया। इस रात्रिभोज में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए।

यह रात्रिभोज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। वहीं, राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अपनी भूमिका में बने रहने का अनुरोध किया।

राष्ट्रपति भवन ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 17वीं लोकसभा भंग कर दी

इसके पूर्व देर शाम राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की सलाह पर ही 17वीं लोकसभा भी भंग कर दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में राष्ट्रपति को वर्तमान लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सलाह दी। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होना था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code