1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा…
राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा…

राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा…

0
Social Share

गांधीनगर, 13 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका मकसद सदन के कामकाज को कागज रहित बनाना है। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता आएगी। राष्ट्रपति ने बुधवार को शुरू हुए गुजरात के चार दिवसीय मानसून सत्र के दौरान विधायकों को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा, “एनईवीए एक प्रगतिशील बदलाव है, जो गुजरात विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता लाएगा और सदन के सदस्यों को अन्य विधानसभाओं की सर्वोत्तम प्रथाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने में भी मदद करेगा।” मुर्मू ने कहा कि सौर गठबंधन के बाद, हाल ही में संपन्न जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की स्थापना पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बता दें कि गुजरात विधानसभा में चार दिन के मॉनसून सत्र के दौरान नियमित कामकाज के अलावा 9 विधेयकों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें ‘गुजरात कॉमन यूनिवर्सिटीज बिल, 2023’ भी शामिल है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस विधेयक का जबरदस्त विरोध करने की बात कही है। उसने आरोप लगाया है कि इस विधेयक का उद्देश्य छात्र राजनीति को खत्म करना है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code