1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादि व गुड़ी पाड़वा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादि व गुड़ी पाड़वा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादि व गुड़ी पाड़वा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

0
Social Share

नई दिल्ली, 18 मार्च। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व गुरुवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। इसके अलावा इसी दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में भी उगादी, गुड़ी पाड़वा, चेटी चांद, नवरेह और सादिबुचेरो का त्योहार मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा, ‘चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और सादिबुचेरोबा के शुभ अवसर पर, मैं देश-विदेश में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध के प्रतीक हैं।’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘उत्सव नई आशाओं, नए संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी संस्कृति के वाहक ये पर्व मिलकर खुशियां बांटने की हमारी गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाते हैं। मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्योहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन में बांधें और सभी के लिए खुशहाली तथा सुख-समृद्धि लेकर आएं।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code