1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. देव दीपावली देखने काशी आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 10 लाख दीपों से सुसज्जित होगी धर्म नगरी
देव दीपावली देखने काशी आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 10 लाख दीपों से सुसज्जित होगी धर्म नगरी

देव दीपावली देखने काशी आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 10 लाख दीपों से सुसज्जित होगी धर्म नगरी

0
Social Share

वाराणसी, 28 अक्टूबर। धर्म नगरी काशी में इस बार दीपावली बेहद खास होने वाली है। गंगा किनारे काशी के अर्धचंद्राकार घाट 10 लाख दीपों से सुसज्जित होंगे तो वहीं कई वीआईपी मेहमान काशी के घाटों की शोभा बढ़ाएंगे। इन मेहमानों में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। सात नवम्बर को वह वाराणसी में क्रूज पर सवार होकर घाटों की खूबसूरती निहारेंगी।

2 वर्ष पहले पीएम मोदी भी देव दीपावली पर आ चुके हैं

उल्लेखनीय है कि देव दीपावली पर काशी की भव्यता का अवलोकन करने कई सारे वीआईपी मेहमान शिरकत करते हैं। दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देव दीपावली पर्व पर काशी की भव्यता का दीदार किया था। उन्होंने दो घंटे तक नौकायान के जरिए काशी के घाटों की खूबसूरती, लेजर शो और गंगा आरती देखी थी।

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी में देव दीपावली की भव्यता का दीदार करने आ रही है। वह संत रविदास घाट से क्रूज पर सवार होकर नौकायान के जरिए काशी की भव्यता को देखेंगी। बताया जा रहा है कि रविदास घाट से क्रूज पर सवार होने के बाद वह अस्सी घाट, हरिश्चंद्र घाट, दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखते हुए राजघाट तक जाएंगी।

ये मेहमान भी हो सकते हैं शामिल

काशी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही इस अवसर पर कई अन्य वीआईपी मेहमानों के साथ विदेशी सैलानियों का भी जमावड़ा होगा। वीआईपी आगमन को लेकर के प्रशासनिक अमला भी तैयारियों में जुट गया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code