hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान : पीएम इमरान खान की विदाई की तैयारी? यूट्यूब चैनल से पीएमओ हटाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान : पीएम इमरान खान की विदाई की तैयारी? यूट्यूब चैनल से पीएमओ हटाया
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान : पीएम इमरान खान की विदाई की तैयारी? यूट्यूब चैनल से पीएमओ हटाया

Vinayak Barot
Last updated: March 27, 2022 1:28 pm
Vinayak Barot
Published: March 27, 2022
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 27 मार्च। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की विदाई सन्निकट प्रतीत हो रही है। इन शंकाओं को उस समय हवा मिली, जब शनिवार को इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का नाम यूट्यूब चैनल से हटा दिया।

माना जा रहा है कि अपनी सरकार के खिलाफ निचली संसद यानी नेशनल एसेम्बली में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग के पहले इमरान आज यहां प्रस्तावित रैली में इस्तीफे का एलान कर सकते हैं।

दरअसल जिस यूट्यूब चैनल का नाम बदला गया है, उसका नाम पहले ‘प्राइममिनिस्टर ऑफिस’ (पीएमओ) था और ये वैरिफाइड टिक अकाउंट था। अब इसका नाम ‘इमरान खान’ कर दिया गया है।

इस्लामाबाद की रैली में दे सकते हैं पीएम पद से इस्तीफा

बताया जा रहा है कि आज बुलाई गई रैली इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की ओर से ताकत दिखाने की एक कोशिश है। परेड ग्राउंड में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसी रैली में इमरान खान जनता के सामने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

इमरान खान और उनकी पार्टी की ओर से भी लोगों को रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की गुजारिश की गई है। कुछ दिन पहले भी इमरान ने एक वीडियो जारी कर लोगों से रैली में आने की अपील की थी। प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली में मतदान अगले महीने के पहले हफ्ते में होने की संभावना है।

मरियम नवाज ने इमरान और  उनकी पत्नी पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप

इस बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर छह अरब पाकिस्तानी रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसे ‘सबसे बड़ा घोटाला’ बताया। पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ की बेटी ने लाहौर में मॉडल टाउन में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाए।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने की घोषणा, साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
CU MMS केस : वीडियो बनाने वाली लड़की गिरफ्तार आर्मी मैन को करती थी डेट
अन्ना हजारे की अपील – सोनम वांगचुक मामले में सरकार को किसी दुखद स्थिति का इंतजार नहीं करना चाहिए
भारतीय समुदाय के बीच बोले पीएम मोदी – ‘हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार, संकट के समय में भारत हमेशा साथ खड़ा’
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा के शासन में भ्रष्ट हो गया है पूरा सरकारी तंत्र
TAGGED:Islamabad RallypakistanPM Imran KhanPMOptiyoutube channel
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?