1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. काशी में भव्य देव दीपावली की तैयारी – थ्री डी लेजर तकनीक से पर्यटक देखेंगे शिव और गंगा की कहानी
काशी में भव्य देव दीपावली की तैयारी – थ्री डी लेजर तकनीक से पर्यटक देखेंगे शिव और गंगा की कहानी

काशी में भव्य देव दीपावली की तैयारी – थ्री डी लेजर तकनीक से पर्यटक देखेंगे शिव और गंगा की कहानी

0
Social Share

वाराणसी, 6 नवम्बर। देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। अयोध्या में हुए थ्री डी लेकर शो की तर्ज पर काशी में भी भव्य लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस बार गंगा नदी के दूसरी तरफ रेत पर करीब आधे घंटे तक ग्रीन इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी से भी काशी के आसमान रंगीन हो जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार, सात अक्टूबर को आयोजित इस विश्व प्रसिद्ध आयोजन में काशी के जन जन का सहयोग होता है। काशी के घाट पर दैनिक आरती करने वाली समितियां, स्थानीय संस्थाएं भी इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए जुटे हैं। हर घाट पर अलग लग थीम पर आधारित दीपमाला बनाई गई है। इस आयोजन की महत्ता इसी बात से समझी जा सकती है की सीएम योगी खुद आयोजन के पहले तैयारियों की समीक्षा करने काशी में हैं।

थ्री डी तकनीक से सुनेंगे, मां गंगा, देव दीपावली और शिव कथा  

दिल्ली की एक कम्पनी ने अयोध्या में थ्री डी लेजर तकनीक से राम कथा का शो संपन्न कराया था। इस शो की बहुत तारीफ हुई थी। इसी कम्पनी को काशी में भी लेजर शो करने के लिए दिया गया है। दो सौ से ज्यादा लोगों की टीम ने इस बार मां गंगा के अवतरण की कथा, देव दीपावली की कहानी और भगवान शिव की कथा की थीम पर आधारित करीब आठ मिनट का शो तैयार किया है, जिसे कई बार प्रदर्शित किया जाएगा।

चेतसिंह घाट के पास करीब पांच सौ फीट लंबी दीवार पर लेजर लाइट से इन कथाओं को थ्री डी तकनीक से लोगो को दिखाया जाएगा। इसके अलावा इसी कम्पनी को ग्रीन आतिशबाजी का भी जिम्मा सौंपा गया है। गंगा के उस पार रेत पर करीब आधे घंटे तक रंग बिरंगी आतिशबाजी को दिखाने की तयारी पूरी हो चुकी है।

राजा घाट पर बन रहा नंदी, विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद

अलग-अलग थीम पर स्थानीय लोग भी इस आयोजन को संपन्न कराते हैं। घाट पर लोग दीपमाला की श्रृंखला बना कर सामाजिक संदेश भी देते हैं। ऐसी ही एक थीम राजा घाट के पास बनाया जा रहा है। विश्वनाथ मंदिर, नंदी और ज्ञानवापी मस्जिद की आकृति को दीपों की श्रृंखला से सजाया जा रहा है। वहीं अस्सी घाट समेत कई घाट पर गंगा सफाई की थीम पर आधारित सजावट की जाएगी।

सीएम योगी खुद आयोजन से पहले लेंगे जाएजा

आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। प्रशासन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद काशी पहुंच रहे हैं। सीएम योगी देव दीपावली के साथ ही काशी–तमिल संगमम कार्यक्रम की भी समीक्षा बैठक करेंगे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code