hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुदीरमन कप : प्रणय व सिंधु ने किया निराश, इंडोनेशिया से हार कर बाहर हुआ भारत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > सुदीरमन कप : प्रणय व सिंधु ने किया निराश, इंडोनेशिया से हार कर बाहर हुआ भारत
खेलहिन्दी

सुदीरमन कप : प्रणय व सिंधु ने किया निराश, इंडोनेशिया से हार कर बाहर हुआ भारत

Revoi Editor
Last updated: April 29, 2025 9:24 pm
Revoi Editor
Published: April 29, 2025
Share
SHARE

शियामेन, 29 अप्रैल। पिछले कुछ माह से खराब फॉर्म में चल रहे देश के दो शीर्ष सितारों – एचएच प्रणय व ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक बार फिर निराश किया, जिससे भारत मंगलवार को यहां ग्रुप डी के मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ 1-4 की पराजय के साथ ही BWF सुदीरमन कप फाइनल से बाहर हो गया।

शुरुआती ग्रुप मैच में डेनमार्क से भी हारा था भारत

भारत को इससे पहले रविवार को अपने शुरुआती मैच में डेनमार्क के हाथों 1-4 से हारने के बाद नॉकआउट चरण की दौड़ में बने रहने के लिए इंडोनेशिया के खिलाफ जीत की जरूरत थी। फिलहाल डेनमार्क के खिलाफ महिला और पुरुष एकल मैच में हार का सामना करने वाले क्रमश: सिंधु और प्रणय अपने इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती से भी पार नहीं पा सके। इस हार के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत का आखिरी ग्रुप मैच औपचारिक बनकर रह गया है। हालांकि इंग्लैंड भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

इंडोनेशिया और डेनमार्क ने ग्रुप डी से नॉकआउट चरण में

वहीं अपने शुरुआती मैच में इंग्लैंड को 5-0 से हराने वाले इंडोनेशिया और डेनमार्क ने ग्रुप डी से नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। डेनमार्क ने भी आज इंग्लैंड को 5-0 से शिकस्त दी।

Way to go, team! 🇮🇳👏
World No. 17 @dhruvkapilaa & #TanishaCrasto showed incredible grit, battling back from a game down to defeat 🇮🇩 R. Kusharjanto/GWidajaja 10-21,21-18,21-19! A🔥🏸comeback! #Badminton #TeamIndia #BAI #SudirmanCup2025 pic.twitter.com/kQzvhGMHFP

— BAI Media (@BAI_Media) April 29, 2025

सिर्फ मिश्रित युगल में ध्रुव व तनिषा की जोड़ी जीत सकी

हालांकि भारत ने मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी के साथ विजयी शुरुआत की। इस जोड़ी ने एक घंटे और 10 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में रेहान नौफाल कुशारजंतो और ग्लोरिया इमानुएल विडजाला को 10-21, 21-18, 21-19 से हराया।

🏸 Tough Loss for India Against Indonesia 🇮🇳 🇮🇩

The tie didn’t go our way, but the focus now shifts to the final group clash against England and the chance to finish the stage on a positive note! 💪#SudirmanCup2025 #SudirmanCup #BWF #TeamIndia #Badminton #IndiaOnTheRise pic.twitter.com/SeaQqEoOPN

— BAI Media (@BAI_Media) April 29, 2025

सिंधु सीधे गेमों में कुसुमा वर्दानी से परास्त

टीम की बढ़त को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी इसके बाद अनुभवी सिंधु पर थी, लेकिन विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर खिसक चुकीं पूर्व विश्व नंबर एक स्टार को मात्र 38 मिनट में 11वें नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी ने आसानी से 21-12, 21-13 से हरा दिया।

जोनाथन क्रिस्टी से एक गेम की बढ़त नहीं बचा सके प्रणय

प्रणय के सामने जोनाथन क्रिस्टी की चुनौती थी। भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआती गेम 21-19 से जीतकर मजबूत शुरुआत की, लेकिन विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज खिलाड़ी के खिलाफ दूसरा और तीसरा गेम 14-21, 12-21 से गंवा बैठे।

महिला युगल में श्रुति व प्रिया की हार से चुनौती खत्म

महिला युगल में प्रिया कोनजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की भारतीय जोड़ी लैनी त्रिया मायासरी व सिती फादिया सिल्वा रामधंती के सामने कोई मुकाबला नहीं कर सकी। भारतीय जोड़ी को 10-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा और 1-3 की निर्णायक लीड खाने के साथ ही भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

महत्वहीन पांचवें रबर में हरिहरन अम्साकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासाबापति की अनुभवहीन पुरुष युगल जोड़ी ने उच्च रैंकिंग वाले इंडोनेशियाई मुहम्मद शोहिबुल फिकरी व डैनियल मार्थिन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 50 मिनट के मुकाबले में 20-22 18-21 से हार गई।

2011 व 2017 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था भारत

उल्लेखनीय है कि सुदीरमन कप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 और 2017 में दो क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रहा है। हालांकि भारत ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें 2022 की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत और 2024 में बैडमिंटन एशिया महिला टीम चैम्पियनशिप खिताब शामिल है।

शीर्ष युगल जोड़ियों के बिना भारतीय टीम उतरी थी

फिलहाल प्रमुख युगल जोड़ियों की अनुपस्थिति ने सुदीरमन कप में भारत की संभावनाएं पहले ही कमजोर हो गई थीं। भारतीय टीम यहां सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी के साथ-साथ ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी के बिना आई थी। सात्विक और चिराग ने बीमारी के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस लिया जबकि ट्रीसा और गायत्री फिलहाल चोटिल हैं।

इसके पहले फरवरी में भारत को बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में भी झटका लगा था, जहां मजबूत टीम उतारने के बावजूद उसे क्वार्टर फाइनल में बाहर होना पड़ा था।

You Might Also Like

मलेशिया ओपन बैडमिंटन : प्रणय क्वार्टर फाइनल में, चिराग-सात्विक की जोड़ी भी अंतिम 8 में पहुंची
अखिलेश यादव व जया बच्चन सहित 300 मेहमानों की मौजूदगी में रिंकू ने सांसद प्रिया को पहनाई रिंग
राहुल-प्रियंका ने किया “भारत बंद” का समर्थन, कहा- किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है
उत्तर प्रदेश : योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे, मुख्यमंत्री ने पेश की रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां
जूनियर हॉकी विश्व कप : भारत की शानदार वापसी, दूसरे मैच में कनाडा को 13-1 से रौंदा
TAGGED:BadmintonIndia lost to IndonesiaIndia was eliminatedPrannoy and Sindhu disappointedSudirman Cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?