hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेपाल : प्रचंड सरकार गिरी, केपी शर्मा ओली हो सकते हैं अगले पीएम, नेपाली कांग्रेस ने दिया समर्थन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > नेपाल : प्रचंड सरकार गिरी, केपी शर्मा ओली हो सकते हैं अगले पीएम, नेपाली कांग्रेस ने दिया समर्थन
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

नेपाल : प्रचंड सरकार गिरी, केपी शर्मा ओली हो सकते हैं अगले पीएम, नेपाली कांग्रेस ने दिया समर्थन

Revoi Editor
Last updated: July 13, 2024 2:38 am
Revoi Editor
Published: July 13, 2024
Share
SHARE

काठमांडू, 12 जुलाई। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रंचड’ की सरकार गिर गई है। दरअसल, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) द्वारा सरकार से समर्थन वापस लिए जाने के बाद प्रचंड सरकार शुक्रवार को संसद में विश्वास मत हासिल नहीं कर सकी।

सीपीएन-यूएमएल ने नेपाली कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का किया एलान

दलगत समीकरण से जो तस्वीर उभरकर सामने आ रही हैं, उसके हिसाब से केपी शर्मा ओली नेपाल के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने नेपाली कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का एलान किया है। पिछले हफ्ते नेपाली कांग्रेस के साथ सत्ता-साझाकरण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ओली ने प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

प्रचंड के पक्ष में पड़े 63 वोट

नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 69 वर्षीय पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को 63 वोट मिले। 194 वोट प्रस्ताव के खिलाफ पड़े। नेपाल में विश्वास मत जीतने के लिए कम से कम 138 वोटों की जरूरत होती है। प्रचंड ने 25 दिसम्बर, 2022 को प्रधानमंत्री पद संभाला था। इसके बाद उनकी सरकार को चार बार विश्वास मतों का सामना करना पड़ा।

देउबा ने ओली को दिया समर्थन

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने पहले ही ओली को अगले प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन दे दिया है। नेपाली कांग्रेस के पास संसद में 89 सीटें हैं। वहीं सीपीएन-यूएमएल के पास 78 सीटें हैं। यदि दोनों दलों की सीटों को मिला दें तो यह आंकड़ा 167 तक पहुंचता है। हालांकि निचले सदन में बहुमत के लिए 138 सीटों की जरूरत होती है।

You Might Also Like

बिहार : मुजफ्फरपुर में स्कूली बच्चों से भरी नौका बागमती नदी में डूबी, 15 लोगों की मौत की आशंका
सीतारमण के दामाद का PM Modi से है खास रिश्ता, सादे समारोह में हुई वित्त मंत्री की बेटी वांगमयी की शादी
सुंदर व जितेश ने टीम इंडिया को सीरीज में दिलाई बराबरी, तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से परास्त
अमित शाह का दावा – लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के बाद भाजपा जीत चुकी है 310 सीटें
गुजरात पुलिस ने किया प्रदेश की सभी जेलों का निरीक्षण, 1700 पुलिसकर्मियों की छापेमारी में कई फोन जब्त
TAGGED:KP Sharma Oli may be the next PMnepalNepali Congress gives supportPrachanda government falls
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?