बॉलीवुड : अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा – प्रभास

मुंबई, 20 फरवरी। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय कर रोमांचित हैं। अमिताभ बच्चन और प्रभास जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि इस साइंस-फिक्शन का अब तक नाम तय नहीं हुआ है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए प्रभास के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकार बताया। वहीं प्रभास ने लिखा – ‘लेजेंड्री अमिताभ बच्चन के साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने की तरह है।’

अमिताभ बच्चन ने लिखा, पहला दिन…पहला शॉट…पहली फिल्म ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ…उनके युग, उनकी प्रतिभा और उनकी विनम्रता का साथ पाना बहुत सम्मान की बात है…सीखने के लिए आत्मसात करना!!।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

प्रभास ने अमिताभ की थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, ‘यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म का पहला शॉट लेजेंड्री अमिताभ बच्चन सर के साथ!। निर्देशक नाग अश्विन की इस फिल्म में अमिताभ और प्रभास के साथ ही दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular