hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Pongal Festival 2024: तमिलनाडु में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया पोंगल पर्व
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > Pongal Festival 2024: तमिलनाडु में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया पोंगल पर्व
राष्ट्रीयहिन्दी

Pongal Festival 2024: तमिलनाडु में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया पोंगल पर्व

Vinayak Barot
Last updated: January 15, 2024 12:06 pm
Vinayak Barot
Published: January 15, 2024
Share
SHARE

चेन्नई 15 जनवरी। पारंपरिक फसल पर्व पोंगल सोमवार को तमिलनाडु में उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व प्रत्येक वर्ष तमिल महीने ‘थाई’ के पहले दिन पड़ता है और इस दिन लोग भगवान सूर्यदेव की पूजा-आराधना के पूरे हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाते हैं।

इस मौके पर लोगों ने नये वस्त्र धारण किये तथा चावल, दाल, गुड़ और दूध से बना पारंपरिक व्यंजन ‘मीठा पोंगल’ तैयार किया। किसानों ने एक अच्छे मौसम की कामना लिए यह व्यंजन धन्यवाद के प्रतीक के रूप में सूर्य देव को अर्पित किया। ग्रामीण इलाकों में पोंगल पर्व की काफी धूम रही। लोगों ने अपने आंगनों को रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजाया। राज्य के दक्षिणी जिलों में यह पर्व जश्न के रूप में पारंपरिक जल्लीकट्टू (बैल को वश में करना) के रूप में जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी , हालांकि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने आज से 17 जनवरी तक के लिए सभी मंदिर और पूजा स्थलों पर लोगों के सार्वजनिक प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम और ईके पलानीस्वामी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रदेश की जनता को पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दी है।

चेन्नई महानगर से पांच लाख से अधिक लोग पोंगल पर्व मनाने के लिए अपने मूल स्थान जा चुके हैं। राज्य सरकार ने इस मौके पर विभिन्न स्थानों से विशेष बसें संचालित की वहीं दक्षिण रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेनें चलायी। कोरोना महामारी से उबरने के बाद बड़ी संख्या में लोग मरीना बीच की ओर उमड़ पड़े जहां जलसागर के साथ ही मानवता का समंदर हिलोरें मारता नजर आया।

You Might Also Like

पोर्न स्टार मामला : अदालत में पेश होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे Donald Trump, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
राष्ट्रपति भवन का दरबार हॉल अब ‘गणतंत्र मंडप’ कहलाएगा, अशोक हॉल को ‘अशोक मंडप’ नाम दिया गया
भारत में कोरोना संकट : पूर्वोत्तर के 5 राज्यों को छोड़ देशभर में संक्रमितों की दैनिक संख्या घटी
मोदी-योगी युग में उत्तर प्रदेश दंगे व दबंगों से हुआ मुक्त : केंद्रीय मंत्री नकवी
अखिलेश यादव को फिर सौंपी गई सपा अध्यक्ष पद की कमान, चाचा राम गोपाल ने किया एलान
TAGGED:Pongal FestivalState GovernmentSweet Pongaltamil nadu
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?