1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. झारखंड में सियासी संकट जारी : गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद ले जाने वाली फ्लाइट रद
झारखंड में सियासी संकट जारी : गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद ले जाने वाली फ्लाइट रद

झारखंड में सियासी संकट जारी : गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद ले जाने वाली फ्लाइट रद

0
Social Share

रांची, 1 फरवरी। झारखंड में कथित भूमि सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासी संकट जारी है। इस बीच बताया जा रहा है कि गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद ले जाने वाला चार्टर्ड विमान उड़ान नहीं भर सका है। विजिबिलिटी में सुधार नहीं होने के कारण गुरुवार देर रात फ्लाइट रद कर दी गई।

भाजपा द्वारा नेताओं की खरीद-फरोख्त की कोशिश

गठबंधन के नेताओं ने कहा कि विधायकों को हैदराबाद भेजने की जरूरत इसलिए पड़ी कि भाजपा द्वारा इनकी खरीद-फरोख्त की कोशिश को रोका जा सके। हैदराबाद, कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी है। पार्टी, झामुमो नीत गठबंधन का हिस्सा है। हवाई अड्डे पर करीब दो घंटे प्रतीक्षा करने के बाद विधायक सर्किट हाउस लौट गए, जहां उन्हें ठहराया गया है।

हवाई अड्डा निदेशक आर.आर. मौर्य ने कहा, ‘कम दृश्यता के कारण शाम साढ़े छह बजे के बाद तीन उड़ानें रद कर दी गईं। निजी विमानों के आज उड़ान भरने की गुंजाइश नहीं के बराबर है।’ विधायकों को निजी विमान से हैदराबाद ले जाया जाना था।

चंपई सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

इससे पहले JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने गठबंधन के चार अन्य विधायकों के साथ शाम को राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि ने अब तक चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

इस बीच, सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी की गई थी। बताया यह भी गया कि विधायकों को विशेष चार्टर्ड विमान से हैदराबाद भेजने की तैयारी की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल 35 विधायकों को भेजा जाना था जबकि कुछ करीबी विधायक रांची में ही रहने वाले थे। लेकिन विजिबिलिटी की समस्या के कारण यह फ्लाइट रद की गई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code