hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी का दावा – ‘हमारे तीसरे कार्यकाल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी का दावा – ‘हमारे तीसरे कार्यकाल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत’
कारोबारराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी का दावा – ‘हमारे तीसरे कार्यकाल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत’

Revoi Editor
Last updated: February 3, 2024 3:17 am
Revoi Editor
Published: February 3, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और उनकी सरकार के ‘तीसरे कार्यकाल’ में यह निश्चित रूप से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी यहां प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत मोबिलिटी’ वैश्विक प्रदर्शनी में उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 1,000 आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाने की घोषणा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वाहन एवं वाहन कलपुर्जा उद्योग को भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्रक और टैक्सी चालकों के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पहले चरण में 1,000 आधुनिक विश्राम गृह बनाये जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘भारत लगातार गतिशील है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक तरह से यह भारत के परिवहन क्षेत्र के लिए स्वर्णिम काल की शुरुआत है। आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। भारत का हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना निश्चित है।’ उल्लेखनीय है कि देश में आम चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं।

भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में परिवहन क्षेत्र नई ऊंचाइयां हासिल करेगा

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के पहले कार्यकाल में बैटरी एवं इलेक्ट्रिक वाहनों पर उनका विशेष ध्यान रहा था और दूसरे कार्यकाल में इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में परिवहन क्षेत्र नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले करीब 10 साल में 12 करोड़ वाहन बिके थे। लेकिन 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक वाहन बेचे जा चुके हैं। 10 साल पहले सालाना करीब 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन ही बिक रहे थे जबकि अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं। पिछले 10 साल में यात्री वाहनों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। उन्होंने एक दिन पहले पेश अंतरिम बजट में ढांचागत व्यय को बढ़ाकर 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे भारत के परिवहन क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।

पीएम मोदी ने उद्योग जगत से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग करके बैटरी बनाने के लिए अनुसंधान और विकास को आगे बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने कहा, ‘भारत में उपलब्ध कच्चे माल से बैटरी बनाने के लिए शोध क्यों नहीं किया जाता? वाहन क्षेत्र को हरित हाइड्रोजन और एथनॉल में भी अनुसंधान करना चाहिए।’

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हम समुद्र और पहाड़ों को चुनौती देते हुए रिकॉर्ड समय में ‘इंजीनियरिंग करिश्मा’ तैयार कर रहे हैं। अटल सुरंग से लेकर अटल सेतु तक, भारत का ढांचागत विकास नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 10 साल में, 75 नए हवाई अड्डे बनाए गए हैं। लगभग चार लाख ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं।”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार के प्रयासों से लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और एक नया मध्यम वर्ग उभर रहा है और साइकिल, दोपहिया एवं चार पहिया जैसे परिवहन के साधन उनकी पहली जरूरत बने हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार की गति और पैमाने ने भारत में गतिशीलता की परिभाषा ही बदल दी है।’ उन्होंने कहा कि भारत अब एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की दहलीज पर है। अगले 25 वर्षों में गतिशीलता क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और उन्होंने उद्योग से इन संभावनाओं का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए खुद को तेजी से बदलने का आग्रह किया।

You Might Also Like

मायावती ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ‘न्यूनतम आय गारंटी’ योजना को बताया सियासी स्टंट
तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार वैन, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस बोले – पीएम सुनक ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से लॉर्ड कर्जन का गला घोंट दिया
आईपीएल-17 : रोहित शर्मा का नाबाद शतक भी अर्थहीन, मुंबई इंडियंस घर में CSK के हाथों परास्त
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा – वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पास हुआ तो कोर्ट जाएंगे
TAGGED:Bharat Mobility Global ExpoindiaPM Modi's claimThird largest economy in our third term
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?