hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी की अपील – 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अमृत काल की यात्रा शुरू करें देशवासी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी की अपील – 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अमृत काल की यात्रा शुरू करें देशवासी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी की अपील – 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अमृत काल की यात्रा शुरू करें देशवासी

Vinayak Barot
Last updated: October 31, 2023 10:14 pm
Vinayak Barot
Published: October 31, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने लोगों से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अमृत काल की यात्रा शुरू करने का आग्रह किया।

नई दिल्ली में मंगलवार को कर्तव्य पथ पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने कहा कि यह अभियान राष्ट्र को आगे बढ़ाने में देश की सामूहिक भावना की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने अमृत महोत्सव के दौरान चंद्र मिशन, वंदे भारत ट्रेन और देश को विश्‍व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सफलताओं का जिक्र किया।

यह पवित्र मिट्टी प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करेगी

अमृत कलश यात्रा के दौरान लाई गई मिट्टी से अपने माथे पर तिलक लगाने वाले प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘दांडी यात्रा’ लोगों को एक साथ लेकर आई थी और इसी तरह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ ने लोगों की भागीदारी का नया इतिहास बनाया। यह पवित्र मिट्टी प्रेरणा के स्रोत के रूप में काम करेगी। यह लोगों को ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करने के वास्ते भी प्रेरित करेगी।

अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक की आधारशिला रखी

पीएम मोदी ने अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि यह स्मारक अगली पीढ़ी को आज के ऐतिहासिक आयोजन की याद दिलाएगा। उन्होंने युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत’ प्लेटफॉर्म भी शुभारंभ किया।

युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत‘ प्लेटफॉर्म भी शुभारंभ किया

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि है। देशभर से हजारों अमृत कलश यात्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अभियान में 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 2 लाख 30 हजार से अधिक शिलाफलकम बनाए गए। लगभग चार करोड़ पंच प्राण प्रतिज्ञा सेल्फी अपलोड की गईं और देशभर में दो लाख वीरों का वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए

इस कार्यक्रम में 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल और अनुराग सिंह ठाकुर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इसके पूर्व सोमवार को कर्तव्य पथ पर एक कार्यक्रम मे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने एक विशाल अमृत कलश में मिट्टी डाली थी।

You Might Also Like

केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म : महंगाई भत्ता अब 28%, कैबिनेट ने डीए बहाल करने की दी मंजूरी
दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में बदलाव के लिए जताया आभार
सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी और डी राजा से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी यादव ­- बिहार का दृश्य पूरे देश में दिखेगा
आईपीएल-17 : RCB की पहली जीत में कोहली और कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी, पंजाब किंग्स 4 विकेट से परास्त
अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगाए जाएंगे एनएसजी कमांडो, ड्रोन से होगी चौतरफा निगरानी
TAGGED:Amrit Mahotsav MemorialAmrit VatikaIndia a developed nation by 2047journey of Amrit KaalMeri Maati Mera Desh campaignMY Bharat PortalPM Modi's appeal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?