
दिल्ली विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे
नई दिल्ली, 21 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 वर्षों का इंतजार खत्म करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का नारा दिया है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वह कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर मजबूती से काम करने और जनता तक पार्टी की योजनाओं और घोषणाओं को पहुंचाने का संदेश देंगे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्लीवासियों से दिनांक 22 जनवरी 2025 को दोपहर 1:00 बजे "मेरा बूथ सबसे मज़बूत" के अंतर्गत संवाद करेंगे
आप सभी से आग्रह है की इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संवाद को सफल बनाएं।https://t.co/VhGYhUD6Uc#MeraBoothSabseMazboot pic.twitter.com/GKhIs1ZWY9
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 21, 2025
भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दिल्ली के लोगों के लिए संदेश जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने, सुझाव देने और अपने विचार साझा करने का आमंत्रण दिया गया है। कार्यकर्ताओं को ‘नमो एप’ के माध्यम से संवाद में जुड़ने के लिए कहा गया है। भाजपा के करीब 1.25 लाख कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके में सक्रिय हैं। वे मतदाताओं तक पार्टी के संकल्प पत्र की घोषणाओं और जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे।
भाजपा के संकल्प पत्र के दूसरा भाग जारी
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र के दो भाग जारी किए हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया, जिसमें युवाओं और ऑटो चालकों के लिए योजनाओं का एलान किया गया।
विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र भाग-2#भाजपा_के_संकल्प pic.twitter.com/VZY96Gy6Cs
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 21, 2025
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र के पहले चरण में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए हर माह 2500 रुपये देने का वादा किया था। भाजपा का यह अभियान कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और दिल्ली चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एक अहम रणनीति का हिस्सा है।