hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, GST सुधारों पर हो सकती है चर्चा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, GST सुधारों पर हो सकती है चर्चा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, GST सुधारों पर हो सकती है चर्चा

Revoi Editor
Last updated: September 21, 2025 3:40 pm
Revoi Editor
Published: September 21, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें सोमवार (22 सितम्बर) से लागू होने जा रही हैं। हालांकि प्रधानमंत्री किस विषय पर बोलेंगे, यह स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह जीएसटी 2.0 सुधारों पर विस्तार से बता सकते हैं।

जीएसटी की नई दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी

संभावना यह भी है कि पीएम मोदी ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को दोहराएं। इसके साथ ही अमेरिका में एच-1बी वीजाधारकों पर हाल में हुई काररवाई पर, जिससे बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर प्रभावित हुए हैं, भी वह अपने विचार रख सकते हैं।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लाने की बात कही थी

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लाने जा रही है, जो दिवाली से पहले जनता के लिए तोहफा साबित होंगे। उन्होंने कहा था कि साधारण लोगों की जरूरत की चीजों पर टैक्स कम किए जाएंगे और टैक्स व्यवस्था को और सरल बनाया जाएगा। सरकार ने कमेटी के जरिए जीएसटी की समीक्षा की और राज्यों से विचार-विमर्श करने के बाद गत तीन सितम्बर को दिल्ली में हुई 56वीं जीएसटी परिषद बैठक में दरों में बदलाव का फैसला लिया।

3 सितम्बर की बैठक में जीएसटी दरों में बदलाव का फैसला किया गया

नए फैसलों के अनुसार आम लोगों की जरूरत की कई चीजों – जैसे हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, किचन के सामान आदि पर जीएसटी को 18 या 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया। वहीं, यूएचटी दूध, पहले से पैक और लेबल वाला छेना या पनीर पर जीएसटी 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

आम लोगों की जरूरत की चीजों पर जीएसटी दरें घटाई गईं

चपाती और पराठा जैसे भारतीय ब्रेड पर भी टैक्स पूरी तरह हटा दिया गया है। कृषि वस्तुएं, श्रम-आधारित सामान, दवाएं, कई मेडिकल उपकरण, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण, मानव निर्मित कपड़े और लगभग सभी खाद्य पदार्थों पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

दूसरी ओर, एसी, डिशवॉशिंग मशीन, छोटी कारें और 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिल पर जीएसटी 18 प्रतिशत तय किया गया है। बस, ट्रक, एंबुलेंस और ऑटो कलपुर्जों पर भी टैक्स घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में इन सभी सुधारों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है, जिसे लेकर लोगों और कारोबारियों में उत्सुकता है।

You Might Also Like

विदेशी फंडिंग मामले में BBC इंडिया के खिलाफ ED का एक्शन, FEMA के तहत दर्ज किया केस
रोहित के बल्ले से 15 माह बाद निकला शतक, टीम इंडिया ने एक दिनी सीरीज में ली निर्णायक बढ़त
अब ‘VC’ के सहारे बिहार चुनाव जीतना चाह रहे हैं… जयराम रमेश का NDA पर तीखा वार
यूपी : कानपुर हिंसा में अब तक 35 दंगाई गिरफ्तार, 40 नामजद समेत 1000 लोगों पर केस दर्ज
ट्रंप की नई चेतावनी से शेयर बाजार चिंतित, सेंसेक्स 322 अंक कमजोर, निफ्टी ऑल टाइम हाई बनाने के बाद फिसला
TAGGED:Discussion on GST 2.0 reformsGST 2.0 launchGST Reformspm modiPM Modi will address the nation
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?