hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओमान के सुल्तान ने पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ओमान के सुल्तान ने पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ओमान के सुल्तान ने पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया

Revoi Editor
Last updated: December 18, 2025 9:06 pm
Revoi Editor
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

मस्कट, 18 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो दिवसीय ओमान दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को भारत-ओमान संबंधों को सशक्त बनाने में उनके योगदान और नेतृत्व के लिए ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने देश के सर्वोच्च सम्मानों में एक ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

पीएम मोदी ने सम्मान के लिए ओमान का जताया आभार

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्राप्त कर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान सरकार और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया।

Honoured to receive the Order of Oman (First Class). My gratitude to His Majesty Sultan Haitham bin Tarik, the Government and people of Oman for this honour. This is a symbol of affection and trust between the people of India and Oman.

For centuries, our ancestors have been… pic.twitter.com/PCtUccPqg5

— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025

इस सम्मान को भारत की जनता और पूर्वजों को किया समर्पित

प्रधानमंत्री ने भारत और ओमान के बीच सदियों पुराने समुद्री संबंधों को रेखांकित करते हुए इस सम्मान को भारत की जनता और उन पूर्वजों को समर्पित किया, जिन्होंने मांडवी से मस्कट तक की यात्राओं के माध्यम से इन संबंधों की नींव रखी। उन्होंने उन नाविकों और समुद्री यात्रियों को भी श्रद्धांजलि दी, जिनके पीढ़ी-दर-पीढ़ी संपर्क और आदान-प्रदान से दोनों देशों की प्रगति में योगदान मिला।

भारत और ओमान बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ

यह सम्मान भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर और प्रधानमंत्री के मस्कट आधिकारिक दौरे के दौरान प्रदान किया गया, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की गहराई को दर्शाता है।

वर्ष 1970 में दिवंगत सुल्तान काबूस बिन सईद द्वारा स्थापित ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ (सिविल ऑर्डर) सल्तनत के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। यह सम्मान सार्वजनिक जीवन और द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व के चुनिंदा नेताओं को प्रदान किया जाता रहा है। इसके पूर्व प्राप्तकर्ताओं में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शाही परिवारों के सदस्य शामिल रहे हैं।

You Might Also Like

वर्ष 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा – शारदा सिन्हा व सुशील मोदी से लेकर आर अश्विन तक शामिल
AAP के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, कहा- हम सभी केजरीवाल की लंबी उम्र की कामना करते हैं
ओमिक्रॉन पर समीक्षा बैठक : स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की राज्यों को जांच बढ़ाने की सलाह
भाजपा और मिथुन दा के बयान पर भड़की टीएमसी, कहा- ‘हिम्मत है तो राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाइए’
‘द केरल स्टोरी’ के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 5 मई को रिलीज होनी है फिल्म
TAGGED:Oman's highest honorPM Modi was awardedSultan Haitham bin TarikSultan of Omanthe 'Order of Oman'
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?