hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने ‘कर्तव्य पथ’ के उद्घाटन के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने ‘कर्तव्य पथ’ के उद्घाटन के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने ‘कर्तव्य पथ’ के उद्घाटन के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया

Vinayak Barot
Last updated: September 8, 2022 9:55 pm
Vinayak Barot
Published: September 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात एक भव्य समारोह में इंडिया गेट के निकट पुनर्नवीनीकृत कर्तव्य पथ (पूर्व का राजपथ) का उद्घाटन किया और इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

 

दरअसल, दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का रीडेवलपमेंट किया गया है। ये दोनों निर्माण कार्य सेंट्रल विस्टा रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। उद्घाटन के बाद शुक्रवार, नौ सितंबर से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

पीएम ने सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना में शामिल कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की

पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना में शामिल कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। उन्होंने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान श्रमजीवी से कहा कि वह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की गई है, जहां इस वर्ष की शुरुआत में पराक्रम दिवस (23 जनवरी) के अवसर पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर किया गया था।

 

नेताजी की प्रतिमा का अनावरण आजाद हिन्द फौज के पारंपरिक गीत ‘कदम, कदम बढ़ाए जा’ की धुन के साथ किया गया। एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत और अनेकता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने के लिए देश के कोने-कोने से आए 500 नर्तकों ने इस अवसप पर एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

अरुण योगीराज के नेतृत्‍व में मूर्तिकारों के एक दल ने तैयार की है नेताजी की प्रतिमा

अरुण योगीराज के नेतृत्‍व में मूर्तिकारों के एक दल ने नेताजी की इस प्रतिमा को पारंपरिक तकनीकों और आधुनिक औजारों का उपयोग कर पूरी तरह हाथों से बनाया गया है। करीब 26,000 घंटे के अथक कलात्‍मक प्रयासों से अखंड ग्रेनाइट को तराश कर 65 मीट्रिक टन वजन की इस प्रतिमा को तैयार किया गया है। काले रंग के ग्रेनाइट पत्‍थर से निर्मित 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा इंडिया गेट के समीप एक छतरी के नीचे स्‍थापित की गई है।

तेलंगाना के खम्‍मम से लाए गए ग्रेनाइट के अखंड पत्थर पर निर्मित की गई प्रतिमा

यह प्रतिमा भारत की विशालतम, सजीव, अखंड पत्‍थर पर हस्त निर्मित प्रतिमाओं में से एक है। ग्रेनाइट के इस अखंड पत्‍थर को तेलंगाना के खम्‍मम से 1665 किलोमीटर दूर नई दिल्‍ली तक लाने के लिए 100 फुट लंबा 140 पहियों वाला एक ट्रक विशेष तौर पर तैयार किया गया था।

एनडीएमसी ने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव पारित किया था

कर्तव्य पथ की बात करें तो नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को ही राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने का प्रस्ताव पारित किया था। केंद्रीय विदेश तथा संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में एनडीएमसी की एक विशेष बैठक यहां आयोजित की गई थी। लेखी एनडीएमसी की सदस्य भी हैं।

राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ की सुरक्षा के विशेष इंतजाम

राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ के उद्घाटन के साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के अलावा 80 से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड नए सिरे से तैयार पूरे खंड पर नजर रखेंगे ताकि चोरी और नुकसान की घटनाओं को रोका जा सके।

कर्तव्य पथ का पूरा गलियारा पांच हिस्सों में विभाजित

परियोजना का क्रियान्वयन कर रही एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी के अनुसार कम से कम दो महीने तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। हालांकि, आगंतुकों के लिए कोई बड़ा प्रतिबंध नहीं होगा। पूरे गलियारे को पांच हिस्सों में विभाजित किया गया है – इंडिया गेट, सी हेक्सागोन से मान सिंह रोड, मान सिंह रोड से जनपथ, जनपथ से रफी मार्ग और रफी मार्ग से विजय चौक। योजना के तहत इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक उद्यान क्षेत्र में खाद्य सामग्री की अनुमति नहीं होगी।

You Might Also Like

यूपी में धर्मांतरण रैकेट के तीन और सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्यों बर्खास्त नहीं किया गया, कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट : सीएम उद्धव ठाकरे ने मानी हार, पुत्र आदित्य ने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया ‘मंत्री’ पद
राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक खराब हुई तबियत, अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के बाद अब संजय राउत ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- इस देश को 2014 से पनौती लगी है…
TAGGED:Kartavya PathNetaji Subhas Chandra Bose's statueNetaji's statuepm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?