hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी बोले – ‘समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए भारत एक आदर्श बंदरगाह है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी बोले – ‘समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए भारत एक आदर्श बंदरगाह है’
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

पीएम मोदी बोले – ‘समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए भारत एक आदर्श बंदरगाह है’

Revoi Editor
Last updated: October 30, 2025 9:10 pm
Revoi Editor
Published: October 30, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए अग्रणी गंतव्य के रूप में भारत के उभरने पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा, ‘समुद्री क्षेत्र में निवेश के लिए भारत एक आदर्श बंदरगाह है। हमारी तटरेखा बहुत लंबी है। हमारे पास विश्वस्तरीय बंदरगाह हैं। हमारे पास बुनियादी ढांचा, नवाचार और इरादे हैं।‘ पीएम मोदी ने आह्वान किया – ‘आइए और भारत में निवेश कीजिए।’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के अनुसार, अपने लिंक्डइन पेज पर विस्तृत पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि किस प्रकार भारत की रणनीतिक स्थिति, आधुनिक बंदरगाह अवसंरचना और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता, जहाज निर्माण, बंदरगाह परिचालन, लॉजिस्टिक्स, तटीय शिपिंग और संबद्ध सेवाओं में निवेशकों के लिए विशेष अवसर ला रही है।

उन्होंने कहा कि 7,500 किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बंदरगाहों के विस्तारित नेटवर्क के साथ, भारत एक प्रमुख समुद्री केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। यह न केवल कनेक्टिविटी बल्कि मूल्यवर्धित सेवाएं, हरित शिपिंग पहल और उद्योग-अनुकूल नीतिगत ढांचे की पेशकश करेगा।

पीएम मोदी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से आह्वान किया कि वे ‘आएं, भारत में निवेश करें’ और देश की समुद्री विकास गाथा का हिस्सा बनें। यह विकास गाथा मजबूत बुनियादी ढांचे, स्पष्ट इरादे और उभरते नवाचार इको-सिस्टम पर आधारित है।

India is the perfect harbour when it comes to investing in the maritime sector.

We have a very long coastline.

We have world-class ports.

We have infrastructure, innovation and intent.

Come, invest in India!

Shared a few thoughts on @LinkedIn.https://t.co/YIQ93MI2mQ

— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2025

वहीं, लिंक्डइन पर लिखे अपने विचारों को साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘समुद्री क्षेत्र में निवेश करना हो तो भारत के पास आदर्श बंदरगाह है। हमारी तटरेखा बहुत लम्बी है। हमारे पास विश्वस्तरीय बंदरगाह हैं। हमारे पास बुनियादी ढांचा, नवाचार और इरादा है। आइये, भारत में निवेश करें! @LinkedIn पर कुछ विचार साझा किए।’

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने रद किया बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, कहा – स्किन टू स्किन टच के बिना भी लागू होगा पॉक्सो एक्ट
Stock Market: शेयर मार्केट में धमाकेदार शुरुआत! सेंसेक्स 160 अंक चढ़ा, निफ्टी 26100 के ऊपर खुला
उत्तरकाशी : 41 परिवारों ने मनाई दिवाली, जिस मलबे को काटने में मशीनें फेल हो गईं, रैट माइनर्स ने वो मिशन पूरा किया
प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से निपटने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पेश
पाकिस्तान : पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ जज-पुलिस ऑफिसर को धमकी देने का केस दर्ज
TAGGED:ideal port for investmentindiamaritime sectorpm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?