1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. पीएम मोदी ने अजमेर की चुनावी रैली में कहा – ‘कांग्रेस जहां रहती है, वहां विकास हो ही नहीं सकता’
पीएम मोदी ने अजमेर की चुनावी रैली में कहा – ‘कांग्रेस जहां रहती है, वहां विकास हो ही नहीं सकता’

पीएम मोदी ने अजमेर की चुनावी रैली में कहा – ‘कांग्रेस जहां रहती है, वहां विकास हो ही नहीं सकता’

0
Social Share

अजमेर, 6 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चुनावी अभियान के तहत यूपी के सहारनपुर के बाद राजस्थान के अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन और मुख्य रूप से कांग्रेस पर प्रहार जारी रखा। उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस जहां रहती है, वहां विकास हो ही नहीं सकता।

माताएं-बहनें कह रहीं – ‘फिर एक बार मोदी सरकार, 4 जून 400 पार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘कमल से इस क्षेत्र का संबंध है। भाजपा भी देश के कोने-कोने में कमल खिलाने जा रही है। हर माताएं-बहनें कह रहीं हैं फिर एक बार मोदी सरकार। 4 जून 400 पार। देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब उस देश के नागरिक का फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का यह चुनाव ऐसा ही बड़ा अवसर है। यह सामान्य चुनाव नहीं है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आप याद करिए, कितने दशकों से हमारे देश में तोड़-तोड़ वाली सरकार चली रही हैं। गठबंधन वाली सरकारों की अपनी मजबूरियां, अपना स्वार्थ, देश को पीछे धकेला गया। कांग्रेस के शासन में किसान, महिलाएं, मजदूर का जीवन मुश्किल हो जाता था। हर दिन अखबारों में घोटाला-आतंकी की खबरें आती थी। 2014 में दशकों के बाद जागरूक मतदाताओं ने देश को पूर्ण बहुमत वाली सरकार दी।’

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि समंदर पर भारत बड़े-बड़े पुल बना रहा है। पहाड़ों में सुरंग बनाकर सीमा की सुरक्षा बढ़ा रहा है। भाजपा के शासन में राजस्थान विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। कांग्रेस जहां रहती हैं, वहां विकास हो ही नहीं सकता। कांग्रेस ने कभी भी गरीब की परवाह नहीं की।

कांग्रेस कभी देशहित में कार्य नहीं कर सकती

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस कभी देशहित में कार्य नहीं कर सकती। हमें आगे जाना है, न कि पीछे जाना है। कांग्रेस ने कभी नारी शक्ति की परवाह नहीं की। आजादी के बाद पीढ़ी दर पीढ़ी, देश की करोड़ों बेटियों का जीवन कष्ट में बीता। उसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस है, ऐसी कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल को कमल के बटन दबाकर कांग्रेस को सजा देने का समय आ गया।’

उन्होंने कहा, ‘बहन-बेटियों को अपमान झेलना पड़ता था। मैं गरीब मां का बेटा हूं, इसलिए मां का हर दुख दर्द भलीभांति समझता हूं। करोड़ों परिवार के बहनों-बेटियों को धुएं में खाना पकाती थीं। लोग कहते हैं कि 400 जलती सिगार का धुआं मेरी माताओं-बहनों के फेफड़ों में जाता था। इस पीड़ा से मेरी माताओं-बहनों को मुक्ति मिलनी चाहिए या नहीं।’

नीयत सही रहती है तो नतीजे सही आते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीयत सही रहती है तो नतीजे सही आते हैं। आज गांव की बेटियां ड्रोन उड़ा रही हैं। खेल के मैदान में हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं। आज इसरो के बड़े प्रोजेक्ट्स को महिलाएं हैंडल कर रही हैं। आज दुनिया में महिला पायलट्स का सबसे ज्यादा प्रतिशत भारत में हैं।

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक झूठ पुलिंदा, अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसके हर पन्ने से भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। मुस्लिम लीग के उस समय के विचारों को कांग्रेस भारत पर आज थोपना चाहती है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code