hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अजमेर में बोले पीएम मोदी – ‘सबको समान भाव से लूटती है कांग्रेस, हर योजना में 85% कमीशन’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अजमेर में बोले पीएम मोदी – ‘सबको समान भाव से लूटती है कांग्रेस, हर योजना में 85% कमीशन’
राजनीतिहिन्दी

अजमेर में बोले पीएम मोदी – ‘सबको समान भाव से लूटती है कांग्रेस, हर योजना में 85% कमीशन’

Vinayak Barot
Last updated: May 31, 2023 6:46 pm
Vinayak Barot
Published: May 31, 2023
Share
SHARE

अजमेर, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर पहुंचे और यहां कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित एक रैली में उन्होंने भाजपा के नौ वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस सहित विपक्ष पर जमकर हमला बोला। केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के महीनेभर के अभियान का यह पहला बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि देने के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने आमजन से कहा कि देश में 2014 से पहले की स्थिति से आप सभी अवगत हैं। पहले बढ़े शहरों में आए दिन हमले होते थे। महिलाओं पर खूब अत्याचार होते थे। प्रधानमंत्री के ऊपर भी शासक थे। पहले निर्णय नहीं होते थे और नीतियां चौपट थीं।

एक वोट से कितने बदलाव हुए?

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जनता के एक वोट ने विकास का फैसला किया। उसी का नतीजा है कि पूरी दुनिया में आज भारत का यशगान हो रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट कह रहे हैं कि आज भारत ‘अति गरीबी’ को खत्म करने की ओर तेजी से अग्रसर है। यह बदलाव एक वोट से आया है।

‘गरीबी हटाने की गारंटी देना गरीबों के साथ कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात‘

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 50 वर्ष पहले कांग्रेस ने इस देश को गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। यह गरीबों के साथ किया हुआ कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है। गारंटी देना इस पार्टी की पुरानी आदत है। कांग्रेस की नीति रही है – गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ। राजस्थान के लोगों ने भी इसका बहुत बड़ा नुकसान उठाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल भी पूरे हो गए हैं। भाजपा सरकार के ये नौ वर्ष देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज विपक्ष यह सवाल करता है कि मोदी पैसे कहां से लाता है जबकि हमारे देश में विकास के काम के लिए कभी पैसे की कमी नहीं रही। बस जरूरी तो यह है कि पूरा पैसा विकास में ही लगे। लेकिन पहले कांग्रेस ने ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बनाई थी जो कि देश को खोखला कर रही थी।

कांग्रेस की 85 फीसदी कमीशनखोरी की आदत पुरानी

प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी के उस भाषण का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर सरकार एक रुपया भेजती है तो अंतिम नागरिक तक 15 पैसा पहुंचता है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की 85 फीसदी कमीशनखोरी की आदत पुरानी है। इसे तो खुद कांग्रेस के नेता ने खुले मंच से स्वीकार किया था।

बीते 9 वर्षों में हाईवे व रेलवे पर करीब 24 लाख करोड़ खर्च

पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने आधुनिक हाईवे और रेलवे पर करीब 24 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लेकिन अगर यहीं कांग्रेस होती तो वो पैसे बीच में ही लुट जाते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब लूट की बात होती है तो कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस देश के हर नागरिक को… गरीब, शोषित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग सबको समान भाव से लूटती है।

‘दुनिया कह रही – ये दशक भारत का दशक है, ये सदी भारत की सदी है‘

उन्होंने कहा कि देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है, भारत के लोगों का पसीना है। ये भारत के लोग ही हैं, जिन्होंने महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। ये भारत के लोग ही हैं, जिनकी वजह से आज दुनिया कह रही है कि ये दशक भारत का दशक है, ये सदी भारत की सदी है।

संसद भवन पर कांग्रेस ने की राजनीति

अपने भाषण में पीएम मोदी नए संसद भवन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, भारत को नया संसद भवन मिला है। लेकिन कांग्रेस ने भारत के गौरव के इस क्षण को भी अपने स्वार्थी विरोध की भेंट चढ़ा दिया। कांग्रेस ने 60 हजार श्रमिकों के परिश्रम का, देश की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान किया है।

पुष्कर के प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की

अजमेर की रैली से पूर्व पीएम मोदी दोपहर में किशनगढ़ हवाईअड्डे पर उतरे और वहां से हेलीकॉप्टर से पुष्कर जाकर  प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर पूजा अर्चना की। यह भगवान ब्रह्मा का इकलौता मंदिर है।

You Might Also Like

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया बाहर
प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धा को भी प्लेऑफ का टिकट, अपने अंतिम मैच में यू मुंबा को दी मात
टी20 सीरीज : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा
पिछले एक साल में 63 यात्रियों को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखा गया : सरकार
रूस की छद्म युद्ध टिप्पणी ‘सही नहीं’ लेकिन चिंता का विषय है : बाइडेन
TAGGED:Ajmer rallyBJPCOngresspm modiPM Modi's attack on Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?