1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी दो दिनी यात्रा पर झारखंड पहुंचे, रांची में हुई पुष्पवर्षा, बोले – ‘आशीर्वाद से अभिभूत हूं’
पीएम मोदी दो दिनी यात्रा पर झारखंड पहुंचे, रांची में हुई पुष्पवर्षा, बोले – ‘आशीर्वाद से अभिभूत हूं’

पीएम मोदी दो दिनी यात्रा पर झारखंड पहुंचे, रांची में हुई पुष्पवर्षा, बोले – ‘आशीर्वाद से अभिभूत हूं’

0
Social Share

रांची, 14 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवम्बर) पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड की दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को राजधानी रांची पहुंच गए। रात साढ़े नौ बजे पीएम का विशेष विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत किया। रांची हवाई अड्डे से राजभवन तक पहुंचने के रास्ते में जगह-जगह पीएम मोदी के काफिले पर पुष्प की वर्षा की गई। बिरसा मुंडा चौक पर पीएम मोदी ने कार से बाहर निकलकर हाथ आमजन का अभिवादन स्वीकार किया।

देर रात राजभवन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर लिखा – रांची में इतनी रात जिस प्रकार बड़ी संख्या में मेरे परिवारजनों ने आकर अपना आशीर्वाद दिया, वो अभिभूत करने वाला है।’

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे

राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी बुधवार (15 नवंबर) की सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे। वहां 15 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद खूंटी के लिए रवाना हो जाएंगे। वह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाएंगे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पीएम मोदी धरती आबा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

खूंटी में जनसभा, झारखंड को देंगे 24 हजार करोड़ की सौगात

पीएम मोदी इसके बाद खूंटी लौटेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। खूंटी की धरती से पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री झारखंड को 24 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code