hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे, 6 वरिष्ठ मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर किया भव्य स्वागत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे, 6 वरिष्ठ मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर किया भव्य स्वागत
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे, 6 वरिष्ठ मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर किया भव्य स्वागत

Revoi Editor
Last updated: April 5, 2025 2:52 am
Revoi Editor
Published: April 5, 2025
Share
SHARE

कोलंबो, 4 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिम्सटेक सम्मेलन में भागीदारी के बाद थाईलैंड की राजधानी बैंकांक से शुक्रवार की रात दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे, जहां कोलंबो हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच विकास सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों और क्षेत्रीय साझेदारी को लेकर चर्चा करेंगे।

कोलंबो में बारिश के बावजूद श्रीलंका के छह वरिष्ठ मंत्रियों ने स्वयं हवाई अड्डे पर पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इनमें विदेश मंत्री विजिथा हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतीसा, श्रम मंत्री अनिल जयंथा, मत्स्य मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सरोजा सवित्री पॉलराज और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री क्रिशांथा अबेसेना शामिल थे।

पीएम मोदी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आभार जताते हुए लिखा, “कोलंबो पहुंचकर बहुत खुशी हुई। हवाई अड्डे पर स्वागत करने वाले सभी मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार। श्रीलंका में होने वाले कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

Landed in Colombo. Grateful to the ministers and dignitaries who welcomed me at the airport. Looking forward to the programmes in Sri Lanka. pic.twitter.com/RYm5q1VhZk

— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025

वहीं श्रीलंका में भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कोलंबो की सड़कों पर भारतीय झंडे लहराते हुए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्रवासी भारतीय प्रियांका ने कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है।”

अनुराधापुर में करेंगे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अनुराधापुर भी जाएंगे, जहां वे भारत की वित्तीय सहायता से पूरी हुई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से दोनों देशों के बीच सहयोग को और गति देने का प्रयास किया जाएगा। 2019 के बाद यह पीएम मोदी की श्रीलंका की दूसरी यात्रा है।

The rains were no deterrent for a spectacular welcome by the Indian community in Colombo. I was deeply moved by their warmth and enthusiasm. Grateful to them! pic.twitter.com/O8YUP6Vjxw

— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकॉक में थाई प्रधानमंत्री पैंतोगटार्न शिनावात्रा के साथ द्विपक्षीय वार्ता और BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन के इतर उन्होंने भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के नेताओं से भी मुलाकात की।

You Might Also Like

UP बोर्ड की टॉपर प्राची को लेकर बॉम्बे शेविंग कम्पनी के विज्ञापन पर भड़के लोग…सख्त काररवाई की उठी मांग
Agnipath Scheme पर बोले योग गुरु रामदेव- सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर देश का भला नहीं कर सकते
यूपी : अयोध्या जेल से रिहा हुए 98 वर्षीय राम सूरत को जेल स्टाफ ने दी विदाई
मध्य पूर्व संकट के बीच पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- भाजपा को चुनावी गणित समझ में आया मगर घमंड बीच में आ गया
TAGGED:grand welcome at the airportPM Modi reached ColomboPM Modi's Sri Lanka visit
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?