1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. पीएम मोदी ने पेरिस ओलम्पिक के भारतीय दल से की मुलाकात, बोले – देश का गौरव बढ़ाएंगे भारतीय खिलाड़ी
पीएम मोदी ने पेरिस ओलम्पिक के भारतीय दल से की मुलाकात, बोले – देश का गौरव बढ़ाएंगे भारतीय खिलाड़ी

पीएम मोदी ने पेरिस ओलम्पिक के भारतीय दल से की मुलाकात, बोले – देश का गौरव बढ़ाएंगे भारतीय खिलाड़ी

0
Social Share

नई दिल्ली, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी मेंपेरिस ओलम्पिक 2024 के लिए रवाना होने वाले भारतीय दल से मुलाकात की और विश्वास जताया कि ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी देश को गौरवान्वित करेंगे और 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

पीएम मोदी ने ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के एक बड़े दल से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘ओलम्पिक के लिए पेरिस जा रहे हमारे दल से बातचीत की। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीद बंधाती है।’

पेरिस ओलम्पिक के लिए भारत लगभग 120 खिलाड़ियों का दल भेज रहा

उल्लेखनीय है कि भारत पेरिस ओलम्पिक के लिए लगभग 120 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और उसे उम्मीद है कि इस बार वे टोक्यो ओलम्पिक से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते थे, जिनमें नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल है।

भारतीय खिलाड़ियों के दल के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा भी थीं। इस दौरान पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज निकहत जरीन और ओलम्पिक में दो बार की पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से वर्चुअल बातचीत भी की।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code