hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया आपातकाल का जिक्र, बोले – ’25 जून को हम कभी नहीं भूल सकते’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया आपातकाल का जिक्र, बोले – ’25 जून को हम कभी नहीं भूल सकते’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया आपातकाल का जिक्र, बोले – ’25 जून को हम कभी नहीं भूल सकते’

Vinayak Barot
Last updated: June 18, 2023 2:45 pm
Vinayak Barot
Published: June 18, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 102वें संस्करण में रविवार को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का जिक्र करते हुए कहा कि बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वह आज एक उदाहरण बन रही है। प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका है प्रकृति का संरक्षण। मानसून के समय में तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ‘कैच द रेन’ जैसे अभियानों के जरिए इस दिशा में सामूहिक प्रयास किया जा रहा है।

निर्धारित से एक हफ्ते पहले प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत लोकतंत्र की जननी है। हम अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं।’ उन्होंने देश में लगाए गए आपातकाल का भी जिक्र किया और कहा, ’25 जून को हम कभी नहीं भूल सकते, जब देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी। वह भारत के इतिहास का काला दौर था। उस दौरान कई किताबें लिखी गईं, मैंने भी उस दौर पर ‘संघर्ष में गुजरात’ नाम से एक किताब लिखी है।’

2025 तक ‘टीबी मुक्त भारत‘ बनाने का संकल्प

प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 10 लाख टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘एक समय था, जब टीबी का पता चलने के बाद परिवार के लोग ही दूर हो जाते थे, लेकिन ये आज का समय है, जब टीबी के मरीज को परिवार का सदस्य बनाकर उनकी मदद की जा रही है। क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए निक्षय मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया है।’

जल संरक्षण के क्षेत्र में बांदा के तुलसीराम यादव का जिक्र किया

जल संरक्षण के क्षेत्र में यूपी के बांदा जिले के तुलसीराम यादव का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा, ‘तुलसीराम जी गांव के लोगों को साथ लेकर इलाके में 40 से ज्यादा तालाब बनवा चुके हैं।’ उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का जिक्र करते हुए कहा, ‘जल प्रबंधन और नौसेना को लेकर शिवाजी महाराज ने ऐतिहासिक काम किए, उनके बनाए जलदुर्ग आज भी समंदर के बीच शान से खड़े हैं।’

ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा अपने आप में अद्भुत होती है

पुरी की ऐतिहासिक रथयात्रा का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, ’20 जून को ऐतिहासिक रथयात्रा का दिन है। रथयात्रा की पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान है। देश के अलग-अलग राज्यों में बहुत धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा तो अपने आप में अद्भुत होती है। जब मैं गुजरात में था तो मुझे अहमदाबाद में होने वाली विशाल रथयात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता था।’

You Might Also Like

गुजरात : दवा निर्माता कम्पनी में फटा ब्वायलर, 4 लोगों की मौत, कई घायल
गुजरात चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा
डाउन टू अर्थ, बेहद शालीन व्यक्ति हैं रणबीर कपूर : वाणी कपूर
रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा बने Tata Trust के नए चेयरमैन, टाटा ट्रस्ट की बैठक में हुआ फैसला
Gujarat Chunav : मोदी-शाह का तूफानी प्रचार, पीएम करेंगे जनसभाएं तो गृहमंत्री निकालेंगे रोड शो
TAGGED:Mann Ki Baatnever forget June 25PM Modi mentioned Emergency
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

August 11, 2026

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?