hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने राजस्थान में 5000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण  व शिलान्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी ने राजस्थान में 5000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण  व शिलान्यास
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने राजस्थान में 5000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण  व शिलान्यास

Vinayak Barot
Last updated: October 5, 2023 3:05 pm
Vinayak Barot
Published: October 5, 2023
Share
SHARE

जोधपुर, 5 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और कहा कि भारत सरकार आज राज्य में रेल, रोड समेत हर क्षेत्र में तेज गति से काम कर रही है।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ये जरूरी है कि भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतिनिधित्व करने वाला राजस्थान भारत के भविष्य का भी प्रतिनिधित्व करे। ये तभी होगा जब मेवाड़ से लेकर मारवाड़ तक पूरा राजस्थान विकास की बुलंदियों को छुए, यहां आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण हो।’’ यह समारोह जोधपुर शहर में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री ने रिमोट बटन दबाकर परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा,‘बीते नौ वर्षों में हमने राजस्थान के विकास के लिए जो निरंतर प्रयास किए हैं उनके परिणाम आज हम सब अनुभव कर रहे हैं, देखे रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार आज राजस्थान में हर दिशा में रेल, रोड समेत हर क्षेत्र में तेज गति से काम कर रही है। उन्होंने कहा,‘‘आज शुरू की गई परियोजनाओं से और विकास होगा। हमें मिलकर राजस्थान को एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाना है।’’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राजस्थान में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर में 350 बिस्तरों वाला ‘ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक’ और पूरे राजस्थान में प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत सात क्रिटिकल केयर ब्लॉक विकसित किए जाएंगे।

एम्स जोधपुर में ‘ट्रॉमा, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर’ के लिए एकीकृत केंद्र 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाई अड्डे पर 480 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने आईआईटी जोधपुर परिसर भी राष्ट्र को समर्पित किया। यह अत्याधुनिक परिसर 1135 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए नवविकसित ‘केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला’, स्टाफ क्वार्टर और ‘योग और खेल विज्ञान भवन’ राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने राजस्थान में सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री एनएच-125ए पर जोधपुर रिंग रोड के कारवाड़ से डांगियावास खंड को चार लेन बनाने सहित कई सड़क विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

दो नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री ने राजस्थान में दो नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें जैसलमेर को दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई ट्रेन – रुणिचा एक्सप्रेस और मारवाड़ जंक्शन को खांबली घाट से जोड़ने वाली एक नई हेरिटेज ट्रेन शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कैलाश चौधरी भी मौजूद थे।

You Might Also Like

NCR में पारा गिरते ही बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पार, पूरा इलाका गैस चेंबर में तब्दील
फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हुआ Grand Welcome, राष्ट्रपति मैक्रों ने लगाया गले
केशव मौर्य का पलटवार, कहा – जनता से झूठ बोलकर ‘2024’ में मिली सफलता से गुब्बारे की तरह फूल गए हैं अखिलेश
लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-बिहार में लालू के परिवार से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
एशियाई बैडमिंटन : सात्विकसाईराज व चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल में पहली बार भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
TAGGED:pm modiPM Modi's Rajasthan visitprojects worth Rs 5000 crore
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?