hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन का किया लोकार्पण, स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल स्थापित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन का किया लोकार्पण, स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल स्थापित
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन का किया लोकार्पण, स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल स्थापित

Vinayak Barot
Last updated: May 28, 2023 10:57 am
Vinayak Barot
Published: May 28, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ पूूजा-अर्चना के बीच देश का नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया और नई लोकसभा के सदन में पवित्र सेंगोल (राजदंड) को श्रद्धा के साथ प्रतिष्ठित किया।

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के पहले चरण की शुरुआत पूजा से हुई। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े सात बजे संसद भवन के परिसर में पहुंचे और बिरला ने उनका स्वागत किया। सिल्क की धोती, कुर्ता एवं गुलाबी जैकेट पहने प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे पीएम मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके प्रणाम किया। इसके बाद वह ओम बिरला के साथ वहां हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने इसके बाद तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम से पधारे संतों द्वारा लाए गए सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया और फिर पांच आदिनम संतों के हाथों से श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया और अपने स्थान पर चारों ओर परिक्रमा की।

इसके बाद पीएम मोदी ने आदिनम संतों से आशीर्वाद लिया और फिर बिरला एवं आदिनम संतों के साथ वह नयी लोकसभा के भीतर गये और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिनी ओर पीछे एक कांच के केस में सेंगोल को स्थापित किया, जिसे संप्रभुता, न्याय, शासन एवं शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन किया और पुष्पों से सेंगोल का पूजन किया। इस मौके पर अधीनम संत भी सदन में उपस्थित थे।

पीएम मोदी और बिरला इसके बाद बाहर आए और फिर नए संसद के उद्घाटन पट्ट का अनावरण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों से भेंट की और उन्हें शाल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। पीएम मोदी ने वहीं सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शिरकत की। इस दौरान बौद्ध, जैन, पारसी, सिख, इस्लाम, वैदिक आदि धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रार्थना की।

इसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आए मेहमानों से भेंट की और बातचीत की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, डॉ जितेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व शीर्ष अधिकारी आदि उपस्थित थे।

वस्तुतः उद्घाटन दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण पूरा हो चुका जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 12 बजे के बाद होगी। दूसरे चरण में तमाम मंत्रियों, सांसद, अन्य पार्टियों के नेता, दूसरे देशों के राजदूत समेत गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। दूसरे चरण के बाद गणमान्य लोग नए भवन में लोकसभा के कक्ष और राज्यसभा कक्ष के परिसर का निरीक्षण करेंगे। समारोह का दूसरा चरण दोपहर में पीएम मोदी सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : उद्धव कैबिनेट का फैसला खारिज करने के बाद शिंदे सरकार ने उसपर लगाई अपनी मुहर
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक संपन्न
लोकसभा के 200 से अधिक पूर्व सांसदों ने लुटियंस जोन में अब तक खाली नहीं किया आवास, भेजी गई नोटिस
राजस्थान: ACB का IAS राजेंद्र विजय के ठिकानों पर रेड, मिले 13 वाणिज्यिक और आवासीय भूखंडों के दस्तावेज
यूपी चुनाव से पहले जद(यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी RLD में शामिल
TAGGED:New Parliament HouseNew Parliament House inauguratedpm modiPM Modi inauguratedSengol installed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?