hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11,200 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11,200 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11,200 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Revoi Editor
Last updated: September 29, 2024 6:40 pm
Revoi Editor
Published: September 29, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र को बड़ी सौगात और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व गत 26 सितम्बर को ही पीएम मोदी को इन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करना था, लेकिन भारी बारिश के चलते उनका पुणे दौरा रद कर दिया गया था।

पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-1 का उद्घाटन

फिलहाल आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-1 का उद्घाटन किया। इससे शहर की कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। पहले फेज में जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक मेट्रो का काम पूरा हो गया है। इसकी निर्माण लागत करीब 1,810 करोड़ रुपये है।

पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वर्गेट-कात्रज एक्सटेंशन की आधारशिला रखी

इसके अलावा, पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो फेज-1 के स्वर्गेट-कात्रज एक्सटेंशन की आधारशिला रखी, जिसे करीब 2,955 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। करीब 5.46 किलोमीटर लंबा यह दक्षिणी विस्तार पूरी तरह से अंडरग्राउंड है, जिसमें मार्केट यार्ड, पद्मावती और कात्रज जैसे तीन स्टेशन हैं।

सोलापुर को सीधे एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट का काम पूरा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘दो दिन पहले मुझे कई बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पूणे आना था। लेकिन भारी बारिश के कारण कार्यक्रम रद हो गया। पुणे के कण-कण में राष्ट्रभक्ति है। यहां पर आना अपने आप में ऊर्जावान बना देता है। अभी जिला अदालत से स्वर्गेट सेक्शन रूट का लोकार्पण हुआ है। इस रूट पर भी अब मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी। पुणे में इज ऑफ लिविंग बढ़ाने का जो सपना है, हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सोलापुर को सीधे एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट का काम पूरा कर लिया गया है।’

ज्ञातव्य है कि पुणे शहर को महाराष्ट्र की ‘सांस्कृतिक राजधानी’ माना जाता है। ट्रांसपोर्टेशन के मामले में इस शहर में काफी सुविधा लोगों को दी गई है। पुणे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मुख्य रूप से बस सेवा, उपनगरीय रेल सेवा, मेट्रो, पब्लिक टैक्सी और ऑटो रिक्शा शामिल हैं। वर्ष 2020 में इस शहर को ‘सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

पुणे मेट्रो की ये है तस्वीर

पुणे में मेट्रो बनाने की मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से सात दिसम्बर 2016 को मिली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 दिसम्बर 2016 को इसका शिलान्यास किया था। पुणे मेट्रो में तीन लाइनें शामिल हैं और मेट्रो लाइन 1 व 2 को पूरा कर लिया गया है। हिंजवडी से शिवाजीनगर तक पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड (PITCMRL//पुनेरी मेट्रो) मेट्रो लाइन 3 पर काम के मामले में पीछे है। 25 नवम्बर, 2021 को शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को 24 मार्च 2025 तक पूरा होने का प्रस्ताव है। लेकिन अब तक 68 फीसदी काम पूरा हुआ है जबकि 90% काम पूरा होने की संभावना जताई गई थी।

बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को किया समर्पित

पीएम मोदी ने इसके साथ ही नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 7,855 एकड़ क्षेत्र को कवर करने वाली एक परियोजना, बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया को देश को समर्पित कर दिया। उन्होंने भिड़ेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला भी रखी।

You Might Also Like

राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, पूछा- ‘पैलेट गन के इस्तेमाल की इजाजत किसने दी?’
सिंगापुर से लौटते ही बढ़ी लालू यादव की मुश्किलें, इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दिया धन्यवाद, भारत पर अमेरिकी टैरिफ में कटौती का किया स्वागत
इजरायल: तेल अवीव पुलिस प्रमुख के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग किया अवरुद्ध, जानें वजह
टाटा डब्ल्यूपीएल 2023 : गुजरात जाएंट्स का खाता खुला, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार तीसरी हार
TAGGED:gift of 11200 crores to Maharashtramany projects in Maharashtrapm modiPune Metro Rail Project Phase-1
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?