hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने सूरत में बिहारी समुदाय का जताया आभार, बोले – बिहार चुनाव ने जातिवाद के जहर को पूरी तरह नकार दिया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी ने सूरत में बिहारी समुदाय का जताया आभार, बोले – बिहार चुनाव ने जातिवाद के जहर को पूरी तरह नकार दिया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने सूरत में बिहारी समुदाय का जताया आभार, बोले – बिहार चुनाव ने जातिवाद के जहर को पूरी तरह नकार दिया

Revoi Editor
Last updated: November 15, 2025 10:38 pm
Revoi Editor
Published: November 15, 2025
Share
SHARE

सूरत, 15 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एनडीए को मिली अभूतपूर्व सफलता के लिए शनिवार को अपने गृहराज्य गुजरात के सूरत में रह रहे बिहार समुदाय के लोगों का आभार जताया और कहा कि बिहार चुनाव ने जातिवाद के जहर को पूरी तरह नकार दिया।

पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते कहा, ‘बिहार में ऐतिहासिक विजय हुई है और अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं तो लगता है यात्रा अधूरी रह गई है। इसलिए गुजरात में रहने वाले और खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है, और इसलिए मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं।’

‘आज बिहार में विकास की भूख हर जगह दिखाई दे रही’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज बिहार में विकास की भूख हर जगह दिखाई दे रही है। मुझे याद है कि कैसे कोविड के दौरान देशभर के लोग अपने घरों को लौट रहे थे। उस समय मुझे बिहार के लोगों से बातचीत करने का मौका मिला था और उनमें से कई लोगों ने उस मुश्किल दौर का इस्तेमाल अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में किया। यही बिहार के लोगों की असली ताकत है। आप दुनिया में कहीं भी जाएं, आपको बिहार की प्रतिभा हमेशा चमकती हुई दिखाई देगी।’

‘भारत के हर राज्य और नागरिक का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता’

उन्होंने कहा, “आप भी जानते हैं और बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी हैं, जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में भी काम दिया था, तब भी हमारा एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास। हमारी मूलभूत सोच रही है, ‘नेशन फर्स्ट।’ यही मंत्र हमारे लिए हिन्दुस्तान का हर कोना, हिन्दुस्तान का हर राज्य, हर भाषा-भाषी नागरिक है। ये हमारे लिए पूजनीय है, वंदनीय है। इसलिए बिहार का भी गौरव करना, बिहार के सामर्थ्य को स्वीकार करना, ये हमारे लिए बहुत सहज बात है।”

बिहार में एनडीए व महागठबंधन के बीच 10% वोट का फर्क

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन विजयी हुआ है और महागठबंधन पराजित हुआ है। दोनों के बीच 10 प्रतिशत वोट का फर्क है, ये बहुत बड़ी बात है। यानी, सामान्य मतदाता ने एकतरफा मतदान किया, ये बिहार के विकास के प्रति ललक है।

गुजरात के अपने दौरे में सूरत जाने का भी अवसर मिला। वहां बिहार के मेरे भाई-बहनों ने जिस उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत और सत्कार किया, वो हृदय को छू गया है। pic.twitter.com/eKEQjFZeEt

— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2025

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से ये ‘जमानत पर छूटे नेता’ बिहार में घूम-घूमकर जातिवादी राजनीति का राग अलापते रहे। उन्होंने जाति-भेद का जहर घोलने की भरपूर कोशिश की, लेकिन इस चुनाव में बिहार की जनता ने उस जहर को पूरी तरह से नकार दिया।

महिला-युवा के नए MY कॉम्बिनेशन ने आने वाले दशकों की राजनीति की नींव मजबूत कर दी है

उन्होंने कहा कि बिहार आज दुनियाभर में छाया हुआ है। आप दुनिया में कहीं भी जाइए, बिहार की टैलेंट आपको नजर आएगी। अब बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मिजाज दिखा रहा है। इस चुनाव में उस मिजाज के दर्शन हुए हैं। महिला-युवा एक ऐसा MY कॉम्बिनेशन बना है, जिसने आने वाले दशकों की राजनीति की नींव मजबूत कर दी है।

You Might Also Like

आईपीएल 2023 : केकेआर पर दूसरी बार स्लो ओवर रेट का आरोप, कप्तान नीतीश राणा सहित पूरी टीम पर जुर्माना
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : रवि, विनेश व नवीन ने भी बिखेरी स्वर्णिम आभा, कुश्ती के सभी 12 भार वर्गों में भारत को पदक
Diwali 2024: दिवाली पर करें अष्टलक्ष्मी की पूजा, पूरी होंगी ये 8 मनोकामनाएं
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई आसिफ की पड़ोसियों ने की हत्या, पत्नी का दावा- ‘साजिश के तहत…’
मनी लॉन्ड्रिंग केस : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को जारी की नोटिस
TAGGED:Bihari community in SuratPM Modi expressed gratitudepoison of casteism completely rejectedsaying – Bihar elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?