hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोविड समीक्षा बैठक : पीएम मोदी ने राज्यों से शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोविड समीक्षा बैठक : पीएम मोदी ने राज्यों से शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा
राष्ट्रीयहिन्दी

कोविड समीक्षा बैठक : पीएम मोदी ने राज्यों से शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा

Vinayak Barot
Last updated: January 13, 2022 9:04 pm
Vinayak Barot
Published: January 13, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड -19 के मामलों को लेकर देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ गुरुवार की शाम एक समीक्षा बैठक की। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से राज्यों के हालातों का जायजा लिया और घातक वायरस के फैलने को रोकने के लिए कदमों पर चर्चा की।

‘परिश्रम हमारा एकमात्र पथ है और विजय एकमात्र विकल्प’

पीएम मोदी ने कहा, ‘100 साल की सबसे बड़ी महामारी से भारत की लड़ाई अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। परिश्रम हमारा एकमात्र पथ है और विजय एकमात्र विकल्प। हम 130 करोड़ भारत के लोग, अपने प्रयासों से कोरोना से जीतकर अवश्य निकलेंगे।’

उन्होंने कहा, ऑमिक्रॉन को लेकर पहले जो संशय की स्थिति थी, वो अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। पहले जो वैरिएंट थे, उनकी अपेक्षा कई गुना अधिक तेजी से ऑमिक्रॉन वैरिएंट सामान्यजन को संक्रमित कर रहा है। हमें सतर्क रहना है, सावधान रहना है, लेकिन पैनिक की स्थिति ना आए, इसका भी ध्यान रखना है। हमें यह देखना होगा कि त्योहारों के इस मौसम में लोगों की और प्रशासन की एलर्टनेस कहीं से भी कम नहीं पड़े।’

लगभग 92 प्रतिशत वयस्क जनसंख्या को दी जा चुकी है पहली डोज

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘पहले केंद्र और राज्य सरकारों ने जिस तरह प्री-एम्टिव, प्रो-एक्टिव और कलेक्टिव अप्रोच, अपनाई है, वही इस समय भी जीत का मंत्र है। कोरोना संक्रमण को हम जितना सीमित रख पाएंगे, परेशानियां उतनी ही कम होंगी। भारत में बनी वैक्सीन्स तो दुनियाभर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रही हैं। ये हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि आज भारत, लगभग 92 प्रतिशत वयस्क जनसंख्या को पहली डोज दे चुका है। देश में दूसरी डोज की कवरेज भी 70 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुकी है।’

फ्रंटलाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिकों को एहतियात डोज की प्राथमिकता पर जोर

पीएम मोदी ने कहा, ‘10 दिन के भीतर ही भारत अपने लगभग 3 करोड़ किशोरों का भी टीकाकरण कर चुका है। ये भारत के सामर्थ्य को दिखाता है, इस चुनौती से निबटने की हमारी तैयारी को दिखाता है। फ्रंटलाइन वर्कर और सीनियर सिटिजन्स को प्रीकॉशन डोज जितनी जल्दी लगेगी, उतना ही हमारे हेल्थकेयर सिस्टम का सामर्थ्य बढ़ेगा। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान को हमें और तेज़ करना है।’

उन्होंने राज्यों से कहा कि सामान्य लोगों की आजीविका, आर्थिक गतिविधियों को कम से कम नुकसान हो, अर्थव्यवस्था की गति बनी रहे, कोई भी रणनीति बनाते समय इसका ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। इसलिए लोकल कन्टेनमेंट पर ज्यादा फोकस करना बेहतर होगा।

समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के अलावा योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), अरविंद केजरीवाल (दिल्ली), ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल),  अशोक गहलोत (राजस्थान), चरणजीत सिंह चन्नी (पंजाब), बिप्लब देव (त्रिपुरा) व हिमंत बिस्व सरमा (असम) सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।

You Might Also Like

खुशखबरी : राष्ट्रीय पेंशन योजना से जुड़े उपभोक्ता अब निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये तक की राशि
दिल्ली : मेडिकल सप्लाई ले जा रहा ड्रोन मैजेंट लाइन पर गिरी, लगभग एक घंटे बाधित रही मेट्रो सेवा
असम में नाव हादसा, कई लोग लापता, राहत एवं बचाव कार्य जारी
बिहार : आरसीपी सिंह ने गठित की नई पार्टी ‘आप सबकी आवाज’, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे ताकत
जिग्नेश मेवाणी ने असम में जमानत पर छूटने के बाद कहा – ‘मोदी जी, आरएसएस और भाजपा के खिलाफ सदैव लड़ता रहूंगा’
TAGGED:'Har Ghar Dastak' campaigncovid review meetingCovid-19pm modiVaccination campaign
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?