hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नीतीश की अभद्र टिप्पणी पर पीएम मोदी ने भी घेरा, बोले – ‘कितना नीचे गिरोगे…दुनिया में देश की बेइज्जती कर रहे हो’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > नीतीश की अभद्र टिप्पणी पर पीएम मोदी ने भी घेरा, बोले – ‘कितना नीचे गिरोगे…दुनिया में देश की बेइज्जती कर रहे हो’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

नीतीश की अभद्र टिप्पणी पर पीएम मोदी ने भी घेरा, बोले – ‘कितना नीचे गिरोगे…दुनिया में देश की बेइज्जती कर रहे हो’

Vinayak Barot
Last updated: November 8, 2023 4:45 pm
Vinayak Barot
Published: November 8, 2023
Share
SHARE

गुना (मध्य प्रदेश), 8 नवम्बर। बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिया गया विवादित बयान अब चुनावी मुद्दा भी बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सीधे महिलाओं के सम्मान से जोड़ दिया है। उन्होंने बुधवार को मध्यप्रदेश के गुना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े नेता विधानसभा के अंदर माताओं-बहनों के लिए ऐसी भद्दी बातें कर रहे हैं, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधने के साथ ही विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को भी आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने नीतीश का नाम लिए बिना कहा, ‘कल आपने अखबार और टीवी पर एक घटना देखी होगी। I.N.D.I. Alliance के एक बहुत बड़े नेता ने, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें कीं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। शर्म भी नहीं आई उनको। I.N.D.I Alliance के एक भी नेता ने माताओं-बहनों के इतने भयंकर अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोला।’

कल आपने अखबार और टीवी पर एक घटना देखी होगी।

I.N.D.I Alliance के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उस नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

शर्म भी नहीं आई उनको।

I.N.D.I Alliance के एक भी… pic.twitter.com/zABwhs43BO

— BJP (@BJP4India) November 8, 2023

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘ये देश का कैसा दुर्भाग्य आया है, कितने नीचे गिरोगे… दुनिया में देश की बेइज्जती कर रहे हो। जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?’

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार चाहे केंद्र में हो या MP में, माताओं-बहनों की सुविधा और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश की 80 लाख से अधिक बहनों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस का कनेक्शन मिला है। इनमें से पौने 2 लाख बहन-बेटियां तो हमारे इस गुना की है।’

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हमारी ग्रामीण बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का भी एक बहुत बड़ा अभियान हमने चलाया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने इन समूहों को बैंकों से मिलने वाले लोन की राशि दोगुनी कर दी है। पहले इन समूहों को बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का ही लोन मिलता था, अब यह राशि बढ़ाकर हमने 20 लाख कर दी है।’

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे के आंकड़ों की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे वे संभोग के परिणामस्वरूप गर्भधारण से बच सकेंगी। नीतीश ने अपने भाषण के दौरान ऐसे शब्दों का प्रयोग भी किया, जिसे न हूबहू लिखा जा सकता है न बोला जा सकता है। इसके बाद से ही सियासी बयानबाजी जारी है।

You Might Also Like

फीफा विश्व कप : ब्राजील को आघात, सर्बिया के खिलाफ जीत के दौरान नेमार का टखना चोटिल
EC ने हिमंत बिस्वा सरमा और प्रियंका गांधी को जारी की कारण बताओ नोटिस, आपत्तिजनक टिप्पणियों पर मांगा जवाब
ICC रैंकिंग : सुपरफास्ट पेसर जसप्रीत बुमराह की बादशाहत कायम, अश्विन के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की
यूपी सहित पांच चुनावी राज्यों के कोविड वैक्सीन प्रमाणपत्रों पर फिर दिखेगी पीएम मोदी की तस्वीर
बिहार : बक्सर में सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, बोगियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल
TAGGED:How low will you stoopindecent remarksinsulting the country in the worldPM Modi attacked Nitish
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना चुनाव : भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची, टी राजा सिंह को गोशमहल से टिकट

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 22, 2023
हाथरस में दर्दनाक हादसा : आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैक्स लोडर व रोडवेज बस की टक्कर में 15 लोगों की मौत
विधानसभा चुनाव : उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण और गोवा व उत्तराखंड में मतदान की सभी तैयारियां पूरी
माघ मेला 2026 की तैयारी : प्रयागराज में 27 स्पेशल ट्रेनों को मिला अतिरिक्त ठहराव, अब इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी
नोटबंदी में बंद हुए 500 और 1000 के नोट फिर बदले जाएंगे? सुप्रीम कोर्ट दे सकता है इजाजत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?