1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. रूस में विमान हादसा : यात्रियों की सूची में पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ प्रिगोझिन का भी नाम
रूस में विमान हादसा : यात्रियों की सूची में पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ प्रिगोझिन का भी नाम

रूस में विमान हादसा : यात्रियों की सूची में पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ प्रिगोझिन का भी नाम

0
Social Share

मॉस्को, 23 अगस्त। रूस में बुधवार को एक विमान दुर्घटना हुई। मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच हुए इस विमान हादसे में दस लोगों के मारे जाने की खबर है। सबसे हैरानी की बात यह है कि विमान में सवार यात्रियों की लिस्ट में रूस की निजी सेना वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या येवगेनी इस विमान में सवार थे या नहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि विमान प्रिगोझिन का ही था। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने आपातकाल अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस विमान में तीन पायलट सहित कुल सात यात्री सवार थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रिगोझिन ने पुतिन से की थी बगावत

गौरतलब है कि वैगनर एक प्राइवेट आर्मी है। वैगनर आर्मी रूसी सेना के साथ मिलकर यूक्रेन में युद्ध लड़ रही थी। यह पिछले कई सालों से सैन्य और खुफिया ऑपरेशन्स को लेकर विवादों में भी रही है। वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कभी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे खास होते थे। लेकिन बीते कुछ महीनों में प्रिगोझिन ने रूसी सेना और पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी।

पुतिन ने प्रिगोझिन के इस कदम को ‘गद्दारी’ और ‘पीठ में छुरा घोंपने’ वाला बताया था। हालांकि, प्रिगोझिन ने दावा किया था कि वह यूक्रेन में युद्ध की कमान संभाल रहे कमांडरों का विरोध कर रहे हैं। ऐसा करके प्रिगोझिन ने खुद को ‘देशभक्त’ के तौर पर पेश करने की कोशिश की थी।

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंकों ने खत्म कराया था वैगनर ग्रुप का विद्रोह

प्रिगोझिन के विद्रोह के बाद एकबारगी रूस में तख्तापलट की आशंका उत्पन्न हो गई थी। फिलहाल जरूरत के वक्त बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अपने दोस्त पुतिन को बड़ी राहत देते हुए वैगनर ग्रुप के विद्रोह को खत्म करा दिया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code