hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: PBD: जयशंकर ने भारत के ‘वैश्विक श्रमबल’ बनाने के प्रयासों में प्रवासी समुदाय के महत्व पर दिया जोर, जानें क्या कहा…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > PBD: जयशंकर ने भारत के ‘वैश्विक श्रमबल’ बनाने के प्रयासों में प्रवासी समुदाय के महत्व पर दिया जोर, जानें क्या कहा…
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

PBD: जयशंकर ने भारत के ‘वैश्विक श्रमबल’ बनाने के प्रयासों में प्रवासी समुदाय के महत्व पर दिया जोर, जानें क्या कहा…

Revoi Editor
Last updated: January 9, 2025 12:55 pm
Revoi Editor
Published: January 9, 2025
Share
SHARE

भुवनेश्वर, 9 जनवरी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत द्वारा ‘वैश्विक श्रमबल’ बनाए जाने के प्रयासों में प्रवासी समुदाय के महत्व पर जोर दिया। यहां प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन में भारत वंशियों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि वे इस बात को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं कि विदेश में मुश्किल समय में नरेन्द्र मोदी सरकार ‘‘उनकी मदद के लिए तैयार है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘वैश्वीकरण के दौर में, हर गुजरते साल के साथ प्रवासी समुदाय का महत्व बढ़ता जा रहा है, चाहे प्रौद्योगिकी हो, सर्वोत्तम कार्यप्रणाली हो या संसाधन, चाहे पर्यटन हो, व्यापार हो या निवेश, दोनों तरफ से प्रयास जरूरी है क्योंकि हम वैश्विक श्रमबल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के जन-केंद्रित बदलावों से प्रवासी भारतीयों को भी लाभ मिल रहा है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ये कारोबार सुगमता को बढ़ावा दे सकते हैं, जीवन जीना आसान बना सकते हैं, संपर्क और यात्रा को सुविधाजनक बना सकते हैं। प्रवासी भारतीयों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग भी स्पष्ट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दशक में, हमने पासपोर्ट जारी करने और नवीनीकरण के साथ-साथ सत्यापन प्रक्रिया का सरलीकरण देखा। वाणिज्य दूतावास सेवाओं में सुधार हुआ, कल्याणकारी उपायों में वृद्धि हुई है और शिकायत निवारण मंच प्रभावी हुए हैं। दुनियाभर में दूतावास और वाणिज्य दूतावास अधिक उत्तरदायी हुए हैं। मुश्किल समय में, आप आश्वस्त हो सकते हैं कि मोदी सरकार आपके साथ है।’’

You Might Also Like

भारत ने भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने और पश्चिम एशिया की यात्रा से बचने की सलाह की जारी
बॉलीवुड : सलमान की आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ का गाना ‘कोई तो आएगा’ हुआ रिलीज
देशभर में मौसम का कहर: यूपी में पेड़ गिरने से 5 की मौत, बिहार-छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली ने ली 8 जानें
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ी राहत, CBI को अब जांच करने से पहले लेनी होगी अनुमति
रिलायंस की सदाशयता : कोराना से मृत कर्मियों के परिवारों को 5 वर्षों तक वेतन, बच्चों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा
TAGGED:diaspora communityeffortsglobal workforceindiajaishankarPBD
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?