hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी के अपमान पर पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी के अपमान पर पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी के अपमान पर पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Vinayak Barot
Last updated: February 23, 2023 3:23 pm
Vinayak Barot
Published: February 23, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 फरवरी। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को गुरुवार को रायपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान से नीचे उतार दिया गया और उसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें रनवे से हिरासत में ले गई, जहां बाद में असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। असम पुलिस कोर्ट में पेश कर खेड़ा की ट्रांजिट रिमांड लेगी। इस बीच, कांग्रेस ने खेड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। शीर्ष अदालत इस मामले में आज ही सुनवाई करेगी।

पुलिस ने बताया – क्या है मामला

दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम में कोई मामला दर्ज हुआ है और दिल्ली पुलिस खेड़ा को रनवे से अपने साथ ले गई। कांग्रेस ने पहले दावा किया था कि असम पुलिस ने खेड़ा को हिरासत में लिया है। इस बीच, इंडिगो के अधिकारियो ने कहा कि सभी यात्रियों को दूसरे विमान से रायपुर ले जाया जाएगा। कांग्रेस ने खेड़ा को विमान से उतारे जाने को तानाशाही करार दिया है।

गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

इस बीच, पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शीर्ष अदालत में इस बारे में एक याचिका दाखिल की है। कोर्ट में आज ही इस मामले की सुनवाई होनी है।

जयराम रमेश ने केंद्र को घेरा

वहीं पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘पहले ईडी ने रायपुर में छापेमारी की, अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के विमान से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है।’ उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।’ पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है? उन्होंने यह भी कहा कि क्या देश में कानून का कोई राज है या नहीं?

खेड़ा की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस भड़क गई है। पार्टी ने कहा कि तानाशाही है। एयरपोर्ट पर कांग्रेस पुलिस से ऑर्डर दिखाने के लिए कहा। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि खेड़ा को उतारकर पुलिस ने रोक लिया। गौरतलब है कि खेड़ा ने कुछ दिन पहले पीएम मोदी और उनके पिता पर विवादित बयान दिया था। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन से डरी हुई है। खेड़ा का मामला इतना बड़ा नहीं था।

You Might Also Like

UAE, इटली समेत 5 देशों की यात्रा करेंगे पीएम मोदी, ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच बेहद अहम है दौरा
संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के प्रति हम आभारी हैं: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि
पंजाब : अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, हमलावर संदीप सिंह गिरफ्तार
आतंकी हमले में मारे गए भावनगर के पिता-पुत्र को सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय स्टेट बैंक : 1 जुलाई से बदलेगा नियम, अब एक माह में सिर्फ 4 बार मुफ्त नकद निकासी की सुविधा
TAGGED:COngressdelhi-airportinsulting PM ModiPawan Kheda arrested
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

NEP to transform job seekers into job creators, says PM Modi at Hackathon 2020

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 1, 2020
Muslim Businessman Donates Land for Hanuman Temple in Karnataka
એન્ટિ રેડિએશન મિસાઇલ રૂદ્રમનું સફળ પરીક્ષણ, DRDO ચીફે કહ્યું – વાયુસેના વધુ સમર્થ બનશે
આર્ટિકલ-370 બાદ હવે યુનિફોર્મ સિવિલ કોડ! ડિસેમ્બરમાં બિલ રજૂ કરાય તેવી શક્યતા: રિપોર્ટ
राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, कांग्रेस पर भड़की बीजेपी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?