hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : तीसरे टेस्ट के लिए भारत नहीं लौटेंगे पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ संभालेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : तीसरे टेस्ट के लिए भारत नहीं लौटेंगे पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ संभालेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान
खेलहिन्दी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : तीसरे टेस्ट के लिए भारत नहीं लौटेंगे पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ संभालेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान

Vinayak Barot
Last updated: February 24, 2023 3:36 pm
Vinayak Barot
Published: February 24, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 फरवरी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एक मार्च से इंदौर में प्रस्तावित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट तक भारत नहीं लौट पाएंगे। अब उनकी जगह स्टीव स्मिथ मेहमान दल की कमान संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि कमिंस ने अपनी मां की बीमारी के कारण दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद सिडनी की उड़ान पकड़ ली थी। माना जा रहा था कि वह तीसरे टेस्ट से पहले भारत लौट लौट आएंगे। हालांकि, 29 वर्षीय कमिंस ने अब पुष्टि की है कि वह अपनी मां की बीमारी के कारण इंदौर टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमिंस ने कहा, ‘मैंने इस समय भारत नहीं लौटने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि यहां परिवार के साथ रहना मेरे लिए अच्छा है। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे साथियों से मिले भारी समर्थन की सराहना करता हूं। इसे समझने के लिए धन्यवाद।’

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

गौरतलब है कि भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शुरुआती दोनों टेस्ट (नागपुर व दिल्ली) जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इंदौर के बाद अहमदाबाद में चौथा व अंतिन टेस्ट नौ मार्च से खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों को 17 मार्च से तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के पास है।

चोटिल वॉर्नर व हेजलवुड भी लौट चुके हैं स्वदेश

सीरीज में पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह मुश्किल की घड़ी इसलिए भी है कि डेविड वॉर्नर भी चोटिल होने की वजह से बाकी बचे दोनों टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोटिल होने की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हैं।

स्मिथ पहले भी कर चुके हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी

स्मिथ इससे पहले दिसम्बर, 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कप्तान रह चुके थे, जब कमिंस चोट के कारण बाहर हो गए थे। वहीं, 2021 के एशेज टेस्ट में जब कमिंस कोविड संक्रमण से ग्रस्त हुए थे, तब भी स्मिथ ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।

बहरहाल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए अभी कमिंस के लिए किसी और खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि यह स्थान मिचेल स्टार्क (जो चोट से भी उबर रहे हैं) या स्कॉट बोलैंड को दिया जा सकता है। बोलैंड पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा थे।

 

You Might Also Like

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : ट्रक-बस की टक्कर में 6 यात्रियों की मौत, एक घायल
भाषा विवाद पर भाजपा सांसद दुबे की टिप्पणी अनुचित, बोले फडणवीस – इससे भ्रम पैदा होने का खतरा
आपकी बहुत याद आती है पापा, पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल
आतंकवादी गतिविधियों को लेकर NIA ने चलाया सर्च ऑपरेशन, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में की छापेमारी
एमपी चुनाव : बालाघाट पोस्टल बैलेट मामले में दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को निलंबित करने की मांग की
TAGGED:3rd TestAustralian teamBorder-Gavaskar TrophyCricketPat CumminsSteve SmithSteve Smith will captain
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?