hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संसद के दोनों सदनों ने दी सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी हादसे की जानकारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > संसद के दोनों सदनों ने दी सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी हादसे की जानकारी
राष्ट्रीयहिन्दी

संसद के दोनों सदनों ने दी सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी हादसे की जानकारी

Vinayak Barot
Last updated: December 9, 2021 9:43 pm
Vinayak Barot
Published: December 9, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा ने गुरुवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी, जिनका बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य रक्षाकर्मियों की मौत हुई थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में सीडीएस जनरल रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश पर बयान दिया। उन्होंने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देते हुए सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई।

12 बजकर 8 मिनट पर हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क कट गया था

राजनाथ सिंह ने बताया कि जनरल रावत एयरफोर्स के एमआई हेलीकॉप्टर से उड़ान भरे थे, जिसे 12 बजकर 15 मिनट पर वेलिंग्टन में लैंड करना था। 12 बजकर 8 मिनट पर हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क कट गया था। उन्होंने कहा कि बाद में लोगों ने मिलिट्री हेलीकॉप्टर का मलबा देखा। उस मलबे से जितने लोगों को निकाला जा सका, उन सबको वेलिंग्टन पहुंचाया गया। जिन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई, उनमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 13 लोग हैं।

मृतकों में सेना के ये  अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल

राजनाथ ने बताया कि अन्य मृतकों में सीडीएस के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर, सीडीएस के सैन्य सलाहकार एवं स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर प्रतीक सिंह चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जूनियर वारंट अधिकारी राणा प्रताप दास, जूनियर अधिकारी अरक्कल प्रदीप, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक वीर साई तेजा शामिल थे।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह लाइफ सपोर्ट पर

रक्षा मंत्री ने बताया कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सेना अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनको बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि वरुण सिंह हादसे में जीवित बचे इकलौते व्यक्ति हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित

राजनाथ सिंह ने बताया कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्राई सर्विस जांच कमेटी का गठन किया गया है। तीनों सेनाओं के इस दल ने वेलिंग्टन पहुंचकर जांच का काम शुरू कर दिया है। एयर मार्शल सिंह वायुसेना के ट्रेनिंग कमांड के कमांडर हैं और खुद भी हेलीकॉप्टर पायलट हैं।

पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा जनरल रावत का अंतिम संस्कार

रक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि सभी पार्थिव शरीर को वायु सेना के विमान से आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। जनरल रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और अन्य दिवंगत सैन्यकर्मियों का भी उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजनाथ ने यह भी बताया कि दुर्घटना के बाद एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी को तत्काल ही दुर्घटना स्थल पर भेज दिया गया था और उन्होंने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया।

You Might Also Like

Stock Market: शेयर मार्केट में तेजी, सेंसेक्स 552 अंक उछला और निफ्टी में भी मजबूती
मलेशिया ओपन बैडमिंटन : सात्विक-चिराग को उपजेता ट्रॉफी, फाइनल में विश्व नंबर एक लियांग-वांग से हारे
बॉलीवुड : सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ ने पहले दिन की सफल लैंडिंग
अफ्रीकी देश कांगो में आतंकवादी हमला, 11 नागरिकों की मौत
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सीएम योगी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई झंडी, कहा- आरोग्यता समाज के विकास की पहली शर्त
TAGGED:CDS General Bipin rawatDefense MinisterPARLIAMENTRAJNATH SINGHTribute to General Rawatwinter session
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?