hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: परीक्षा पे चर्चा: छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी का गुरुमंत्र- आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दें…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > परीक्षा पे चर्चा: छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी का गुरुमंत्र- आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दें…
राष्ट्रीयहिन्दी

परीक्षा पे चर्चा: छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी का गुरुमंत्र- आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दें…

Vinayak Barot
Last updated: January 27, 2023 12:48 pm
Vinayak Barot
Published: January 27, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ शुरू होने पर कहा कि यह छात्रों की ही नहीं मेरी भी परीक्षा है। बच्चों से बात करते हुए मुझे भी पढ़ने का मौका मिल जाता है, कुछ नई जानकारी मुझे भी हो जाती है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में छात्रों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे इस परीक्षा को देने में बड़ा आनंद आता है। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे ज्यादा रूचि इस बात में रहती है कि आज का युवा क्या सोच रहा है।

‘परीक्षा पे चर्चा’ updates

आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दीजिए…हमें अपना फोकस कभी छोड़ना नहीं चाहिए। मां-बाप से भी मेरा आग्रह है कि टोका-टोकी के जरिए आप अपने बच्चों को ‘मोल्ड’ नहीं कर सकते।

जब एक बार आप इस सत्य को स्वीकार कर लेते हैं की मेरी एक क्षमता है और मुझे अब इसके अनुकूल चीजों को करना है… आप जिस दिन अपने सामर्थ्य को जान जाते हैं, उस दिन बहुत बड़े सामर्थ्यवान बन जाते हैं।

पहले काम को समझिए… हमें भी जिस चीज की जरूरत है उसी पर फोकस करना चाहिए। अगर मुझे कुछ अचीव करना है तो मुझे स्पेसिफिक एरिया पर फोकस करना होगा… तभी परिणाम मिलेगा। हमें ‘स्मार्टली हार्डवर्क’ करना चाहिए, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

जो मेहनती विद्यार्थी है उसकी मेहनत उसकी जिंदगी में अवश्य ही रंग लाएगी। हो सकता है कोई नकल कर आपसे दो-चार नंबर ज्यादा ले जाएगा लेकिन वो कभी भी आपकी ज़िन्दगी की रुकावट नहीं बन पाएगा। आपके भीतर की ताकत ही आपको आगे ले जाएगी।

छात्र ये बात समझ कर चलें कि अब ज़िंदगी और जगत बहुत बदल चुका है। आज आपको डगर-डगर पर परीक्षा देनी है… इसलिए जो नकल करने वाला है वो एक-दो एग्जाम तो पार कर जाएगा लेकिन ज़िन्दगी कभी पार नहीं कर पाएगा।

केवल परीक्षा के लिए ही नहीं हमें अपने जीवन में हर स्तर पर टाइम मैनेजमेंट को लेकर जागरूक रहना चाहिए। आप ऐसा स्लैब बनाइए कि जो आपको कम पसंद विषय है उसको पहले समय दीजिए… उसके बाद उस विषय को समय दीजिए जो आपको पसंद है।

आप अच्छा करेंगे तो भी हर कोई आप से नई अपेक्षा करेगा… चारों तरफ से दबाव होता है लेकिन क्या हमें इस दबाव से दबना चाहिए? ऐसे ही आप भी यदि अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप भी ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे। कभी भी दबाव के दबाव में ना रहें।

बता दें कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ में शामिल होने के लिए 38 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराकर एक रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री और विद्यार्थियों के बीच बातचीत का यह सालाना कार्यक्रम परीक्षा संबंधी तनाव के मुद्दों से जुड़ा है। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पहले संस्करण की शुरुआत 16 फरवरी 2018 में की गई थी।

You Might Also Like

इटली की सड़कों पर गूंजा शिवतांडव स्त्रोत, प्रधानमंत्री मोदी ने बजायी ताली
मणिपुर की घटना पर बोले पीएम मोदी- इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता
पाकिस्तानी प्लेयर अबरार को खरीदकर बुरी फंसी काव्या मारन, सस्पेंड किया गया सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट
प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मौतों को शून्‍य स्‍तर पर लाने के लिए ठोस कदम उठाएगी सरकार : अमित शाह
खड़गे ने वेंकैया नायडू को लिखा पत्र – संसद भवन में पत्रकारों पर मनमाने प्रतिबंध के मामले में हस्तक्षेप की मांग
TAGGED:CriticismGuru MantraMeditationPariksha Pe CharchaPrime Minister ModiStudents
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?