hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: हिमाचल प्रदेश के बीड़-बिलिंग दूसरी बार कर रहा पैराग्लाइडिंग विश्व कप की मेजबानी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: हिमाचल प्रदेश के बीड़-बिलिंग दूसरी बार कर रहा पैराग्लाइडिंग विश्व कप की मेजबानी
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: हिमाचल प्रदेश के बीड़-बिलिंग दूसरी बार कर रहा पैराग्लाइडिंग विश्व कप की मेजबानी

Revoi Editor
Last updated: November 5, 2024 6:31 pm
Revoi Editor
Published: November 5, 2024
Share
SHARE

हिमाचल प्रदेश , 5नवंबर।  पैराग्लाइडिंग के लिए विश्वविख्यात साइट हिमाचल प्रदेश के बीड़-बिलिंग में शनिवार से आसमान में मानवीय परिंदों का रोमांच शुरू हो रहा है। दूसरी बार पैराग्लाइडिंग विश्व कप की मेजबानी करने वाली बीड़-बिलिंग घाटी में इस बार दो नवंबर से नौ नवंबर तक विश्व पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

करीब 105 पैरा पायलट ले रहे हिस्सा

प्रतियोगिता में भारत सहित विभिन्न देशों से 105 के करीब पैरा पायलट हिस्सा ले रहे है। वहीं 10 के करीब महिला पायलट भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हर दिन प्रतिभागियों को नया टास्क दिया जाएगा जिसे पूरा करने वाले पायलट ही अगले दौर में जगह बना पाएंगे।

कैबिनेट रैंक आरएस बाली करेंगे शुभारंभ

दो नवंबर से शुरू हो रहे विश्व पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट रैंक पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक आरएस बाली शनिवार सुबह 10 बजे टेक ऑफ साइट बिलिंग में हवन करेंगे तथा इसके बाद 11 बजे हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

टेक ऑफ पॉइंट पर बिछाई गई नई मैट

उधर विश्व कप के इस आयोजन से पूर्व बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार देर शाम तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। बिलिंग स्थित टेक ऑफ साइट पर नई मैटिंग बिछाई गई है। इसके अलावा लैंडिंग स्थल बीड़ चौगान में भी सभी तरह की तैयारियों को पूरा किया कट लिया गया है।

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चाहे बात टेक ऑफ साइट की हो या फिर लैंडिंग पॉइंट की, दोनों जगह सभी सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है।

उन्होंने बताया कि यह बड़े गर्व की बात है कि बीड़-बिलिंग एक बार फिर विश्व स्तर की प्रतियोगिता का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पायलटों की सुविधाओं सहित उनकी सुरक्षा एसोसिएशन की प्राथमिकता है। उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी ताकि वह यहां से एक बेहतर अनुभव लेकर वापिस जाएं।

पायलटों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे दो हेलीकॉप्टर

वहीं अगर बात पायलटों की सुरक्षा की करें तो हादसों के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस के साथ साथ दो हेलीकॉप्टर भी तैनात रहेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि इस दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती रहती है। विभाग द्वारा एसोसिएशन के साथ मिलकर पायलटों की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई है।

उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए एक हेलीकॉप्टर हर समय तैनात रहेगा जबकि एक स्टैंड बाई रहेगा। दूसरे हेलीकॉप्टर के लिए हिमाचल सरकार से भी सम्पर्क किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल टीमें भी हर समय तैनात रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 105 के करीब प्रतिभागी पायलट हिस्सा ले रहे हैं। कुछ ऑफ लाइन एंट्री भी हुई हैं। वहीं करीब 10 महिला पायलट भी प्रतिभागी हैं। आठ दिवसीय प्रतियोगिता में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप इंडिया 2024 के साथ 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप भी होंगी।

You Might Also Like

जाह्नवी के तट पर गंगा आरती देख जी-20 देशों से आए मेहमान हुए अभिभूत
अदाणी लॉजिस्टिक्स की पहली डबल स्टैक रेक सेवा शुरू
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कहा – पीएम वोट मांगने के लिए हिन्दू देवी-देवताओं का इस्तेमाल कर रहे
रामगोपाल और मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात पर पूछा सवाल तो भड़क गये अखिलेश, दिया यह जवाब
कांशीराम को सीएम योगी, अखिलेश और मायावती ने दी श्रद्धांजलि
TAGGED:BeedBillingfor theHimachal Pradesh is hostingParagliding World Cupsecond timethe Paragliding World Cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?