1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान का नया शिगूफा : ICC टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा, लेकिन टूर्नामेंट में भाग लेगा
पाकिस्तान का नया शिगूफा : ICC टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा, लेकिन टूर्नामेंट में भाग लेगा

पाकिस्तान का नया शिगूफा : ICC टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा, लेकिन टूर्नामेंट में भाग लेगा

0
Social Share

लाहौर, 1 फरवरी। बांग्लादेश के समर्थन में ICC टी20 विश्व कप के बहिष्कार की धमकी देने वाले पाकिस्तान ने अब नया शिगूफा छोड़ दिया है। इस क्रम में पाकिस्तानी सरकार ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अपने बहुप्रतीक्षित ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार के फैसले की रविवार को औपचारिक घोषणा कर दी। लेकिन सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान सरकार के इस फैसले को इस विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने उसे ठुकरा दिया था।

15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरेगी पाक टीम

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ‘मैदान पर नहीं उतरेगी।’

इस फैसले के साथ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों का दौर समाप्त हो गया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट के बीच यह फैसला क्षेत्र में बढ़े राजनीतिक तनाव के माहौल में सामने आया है।

सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।’ इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा था कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code