hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच बारिश से धुला, फिसड्डी रहते हुए मेजबानों का अभियान समाप्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच बारिश से धुला, फिसड्डी रहते हुए मेजबानों का अभियान समाप्त
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच बारिश से धुला, फिसड्डी रहते हुए मेजबानों का अभियान समाप्त

Revoi Editor
Last updated: February 27, 2025 10:49 pm
Revoi Editor
Published: February 27, 2025
Share
SHARE

रावलपिंडी, 27 फरवरी। ग्रुप ए के शुरुआती दोनों मैच गंवाते ही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश की पहली जीत की आस भी धरी रह गई क्योंकि गुरुवार को भारी बारिश के चलते उनका आपसी मुकाबला भी धुल गया। इसके साथ ही ग्रुप में फिसड्डी रहते हुए गत चैम्पियन व मेजबान पाकिस्तान का अभियान समाप्त हो गया।

बेहतर रन रेट के सहारे ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहा बांग्लादेश

मौसम लगातार खराब रहने के कारण रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अम्पायरों ने टॉस कराए बिना दोपहर में ही मैच रद करने का फैसला कर लिया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। लेकिन बांग्लादेश बेहतर रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि पाकिस्तान को चौथे व अंतिम स्थान से संतोष करना पड़ा। इन दोनों ही टीमों को अपने पहले दोनों मैचों में भारत व न्यूजीलैंड से मात खानी पड़ी थी।

भारत-न्यूजीलैंड में 2 मार्च को ग्रुप विजेता का फैसला होगा

वहीं गत उपजेता भारत व न्यूजीलैंड की टीमें चार-चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। दोनों टीमें दो मार्च को दुबई में अपने तीसरे व अंतिम मैच में आमने-सामने होंगी, जहां शीर्ष स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका व अफगानिस्तान के बीच होड़

उधर ग्रुप बी में बुधवार की रात अफगानिस्तान के हाथों हार के बाद इंग्लैंड के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल में प्रवेश की जद्दोजहद है। ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के खाते में तीन-तीन अंक हैं, जिन्हें दो दिन पूर्व रावलपिंडी में ही बारिश के चलते रद हुए मुकाबले से अंक बांटना पड़ा था।

अब लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुक्रवार को इस ग्रुप से पहले सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा, जब ऑस्ट्रेलिया का सामना अफगानिस्तान (दो अंक) से होगा। अंक गणित के हिसाब से यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल की शक्ल ले चुका है और विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। यदि अफगानिस्तान जीता तो फिर ऑस्ट्रेलिया को एक मार्च को कराची में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की बड़े अंत से हार की कामना करनी होगी, जो अभी बेहतर रन रेट के सहारे पहले स्थान पर है।

शुक्रवार का मैच : ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप बी, लाहौर), भारतीय समयानुसार अपराह्न 2.30 बजे।

You Might Also Like

शरद पवार ने राजनीति से संन्यास के दिए संकेत, बोले – ‘राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद फैसला करूंगा’
मॉनसून सत्र: पीएम मोदी की राजनीतिक दलों से अपील- संसद सत्र का भरपूर उपयोग कर जनहित के कामों को आगे बढ़ाएं
रायबरेली में दर्दनाक हादसा : तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आग से अफरा-तफरी, खाली कराए गए वार्ड, दहशत के बीच भागे मरीज व तीमारदार
राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की सूची, कर्नाटक से खरगे के साथ पवन खेड़ा व मंसूर अली भी प्रत्याशी
TAGGED:Crickethosts' campaign ends after being a flopICC Champions TrophyPakistan-Bangladesh match washed out
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?