hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान : हाईजैक ट्रेन से 155 बंधकों को कराया गया रिहा, 27 विद्रोही ढेर,  पाक सेना व BLA के बीच लड़ाई जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान : हाईजैक ट्रेन से 155 बंधकों को कराया गया रिहा, 27 विद्रोही ढेर,  पाक सेना व BLA के बीच लड़ाई जारी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान : हाईजैक ट्रेन से 155 बंधकों को कराया गया रिहा, 27 विद्रोही ढेर,  पाक सेना व BLA के बीच लड़ाई जारी

Revoi Editor
Last updated: March 12, 2025 12:51 pm
Revoi Editor
Published: March 12, 2025
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 12 मार्च। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरंग में बलूच विद्रोहियों द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 27 विद्रोहियों को मार गिराया है और बंधक बनाए गए यात्रियों में अब तक 155 को बचा लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वे महिलाओं और बच्चों सहित 155 यात्रियों को बचाने में सफल रहे। एक सूत्र ने कहा, ‘मुठभेड़ में 27 आतंकवादी मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है।’ उन्होंने कहा कि जब तक सभी यात्रियों को ट्रेन से नहीं निकाल लिया जाता, तब तक आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बताया जाता है कि अन्य आतंकवादी कुछ यात्रियों को पहाड़ी इलाकों में ले गए हैं और सुरक्षा बलों ने अंधेरे में उनका पीछा किया। अधिकारियों ने कहा, ‘आतंकवादियों ने अंधेरे का सहारा लेकर भागने की कोशिश करने के लिए अब छोटे-छोटे समूह बना लिए हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने सुरंग को घेर लिया है और शेष यात्रियों को भी जल्द ही बचा लिया जाएगा।’ बचाए गए यात्रियों को, जिनमें दर्जनों महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, पास के शहर माच ले जाया गया, जहां एक अस्थायी अस्पताल बनाया गया है।

बंधकों के बीच बैठे हैं सुसाइड बॉम्बर्स

वहीं पाकिस्तान के एक स्थानीय पत्रकार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जाफर एक्सप्रेस पर हमलावरों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। हमलावरों में सुसाइड बॉम्बर्स भी शामिल हैं। विद्रोहियों ने अपने बॉम्बर्स को बंधकों के बीच बैठा रखा है। ये बॉम्बर सुसाइड जैकेट पहने हुए हैं, जिससे ट्रेन पर स्थिति और ज्यादा संवेदनशील व खतरनाक हो गई है।

दरअसल, बीएलए विद्रोही बंधकों का इस्तेमाल ह्यूमन शील्ड के रूप में कर रहे हैं, जिससे पाक सुरक्षा बलों को कार्रवाई में अत्यधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही है। सुसाइड बॉम्बर्स की मौजूदगी के कारण ऑपरेशन को बेहद सावधानी से अंजाम दिया जा रहा है ताकि बंधकों की जान को कोई नुकसान न पहुंचे।

बीएलए ने हर घंटे 10 बंधकों को मारने की दी धमकी

इस बीच बीएलए ने पाक फौज को अपनी मांगें मनवाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हर घंटे 10 बंधकों को मारने की धमकी दी है। BLA का कहना है कि यदि पाकिस्तानी फौज ड्रोन हमले करती है या गोलाबारी जारी रखती है तो हर घंटे 10 बंधकों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

You Might Also Like

लखीमपुर कांड : वरुण गांधी ने एक और वीडियो किया ट्वीट, लिखा- अब कोई संदेह नहीं रहा
अखिलेश यादव बोले – 180 दिनों के सुशासन का योगी सरकार का दावा खोखला
साल के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, रिकॉर्ड तेजी के बाद सिल्वर में 14,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट
सीएम शिंदे ने कहा – ‘इस फैसले से तानाशाही और वंशवाद टूट गया’, उद्धव ठाकरे ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया
क्रॉस वोटिंग से हिमाचल प्रदेश में फंसा पेंच : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा को बराबर 34-34 वोट
TAGGED:27 BLA rebels killedfighting continueshijacked train in PakistanPak ArmyPak Army released 155 hostages
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?