hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एशियाड टेनिस : रामकुमार व साकेत की जोड़ी पुरुष युगल फाइनल में, बोपन्ना-ऋतुजा ने भी पक्का किया पदक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एशियाड टेनिस : रामकुमार व साकेत की जोड़ी पुरुष युगल फाइनल में, बोपन्ना-ऋतुजा ने भी पक्का किया पदक
खेलहिन्दी

एशियाड टेनिस : रामकुमार व साकेत की जोड़ी पुरुष युगल फाइनल में, बोपन्ना-ऋतुजा ने भी पक्का किया पदक

Vinayak Barot
Last updated: September 28, 2023 8:27 pm
Vinayak Barot
Published: September 28, 2023
Share
SHARE

हांगझू, 28 सितम्बर। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने हांगझू एशियाई खेलों की पुरुष युगल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश के साथ भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक की उम्मीदें जगा दी हैं। वहीं रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने मिश्रित युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यानी मौजूदा खेलों की टेनिस स्पर्धा से भारत खिलाड़ी दो पदक लेकर लौटेंगे।

Our current Medal Tally. Let’s #Cheer4india 🇮🇳 #WeAreTeamIndia | #IndiaAtAG22 pic.twitter.com/GmIWPZAx9N

— Team India (@WeAreTeamIndia) September 28, 2023

रामकुमार-साकेत ने कोरियाई जोड़ी को हराया

रामकुमार और साकेत की दूसरी सीड जोड़ी ने हांगझू ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर के सेंटर कोर्ट पर गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में रिपब्लिक ऑफ कोरिया के सेओंगचान होंग व सूनवू क्वोन को 6-1, 6-7(6), 10-0 से हराया।

स्वर्ण पदक के लिए चीनी ताइपे की टीम से होगी टक्कर

एक घंटा 37 मिनट तक चले मुकाबले में सेट स्कोर 1-1 की बराबरी के बाद टाईब्रेक सेट से मैच का फैसला हुआ, जिसमें भारतीय जोड़ी ने विपक्षियों को एक भी अंक नहीं लेने दिया। भारतीय जोड़ी शुक्रवार को स्वर्ण पदक के लिए चीनी ताइपे के जेसन जंग और यू-हसिउ से भिड़ेगी। जेसन जंग व यू-हसिउ सू ने दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड के प्रूच्या इसारो और मैक्सिमस पारापोल जोन्स को 4-6, 7-6 (5), 10-2 से हराया।

Saketh Myneni and Ramkumar Ramanathan in action during their Men’s Doubles Semi Finals! 📸 pic.twitter.com/nO67Io2eGT

— Team India (@WeAreTeamIndia) September 28, 2023

साकेत माइनेनी ने अब तक एशियाई खेलों में दो पदक जीते हैं, जिसमें इंचियोन 2014 में मिश्रित युगल में स्वर्ण और पुरुष युगल में रजत पदक शामिल हैं। वहीं रामकुमार रामनाथन के लिए महाद्वीपीय प्रतियोगिता में यह पहला पोडियम फिनिश होगा।

एशियाई खेलों की की पुरुष युगल टेनिस स्पर्धा में भारत पांच स्वर्ण पदकों के साथ सबसे सफल टीम है। जकार्ता 2018 में इसी स्पर्धा में दिविज शरण के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले रोहन बोपन्ना ने हांगझोऊ में युकी भांबरी के साथ जोड़ी बनाई थी, लेकिन यह जोड़ी राउंड ऑफ 16 में हार गई थी। इस बार बोपन्ना व युकी को पहले ही दौर में स्तब्धकारी पराजय झेलनी पड़ी थी।

बोपन्ना व ऋतुजा ने कजाख जोड़ी को परास्त किया

खैर, बोपन्ना ने ऋतुजा के साथ खेलते हुए आज मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी सीड भारतीय जोड़ी ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए क्वार्टर फाइनल में झिबेक कुलाबाएवा व ग्रिगोरी लोमाकिन की कजाखस्तानी टीम को एक घंटा 24 मिनट में 7-5, 6-3 से परास्त किया। भारतीय टीम शुक्रवार को ताइवानी जोड़ी से सेमीफाइनल खेलेगी।

You Might Also Like

पीएम मोदी से भेंट के बाद बोले राजदूत सर्जियो गोर – ‘अमेरिका के लिए भारत से संबंध बेहद अहम’
सिंगर कैलाश खेर ने की सीएम योगी की तारीफ
महाराष्ट्र: विधायक रवि राणा का दावा – चुनाव परिणाम आने के 15 दिन के अंदर मोदी सरकार में शामिल हो जाएंगे उद्धव ठाकरे
यूपी चुनाव: राकेश टिकैत ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘जनता नाराज है, कुछ असर तो दिखाई ही देगा’
दिल्ली के सीएम केजरीवाल होली नहीं मनाएंगे, मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के विरोध में दिनभर करेंगे ध्यान
TAGGED:Asiad TennisBopanna-Rituja also confirmed medalRamkumar-Saketh in men's doubles final
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?