राम मंदिर चढ़ावा विवाद: आज ट्रस्ट की आपात बैठक, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर हो सकता है बड़ा फैसला

अयोध्या, 6 जुलाई। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी को लेकर उपजे विवाद के बीच आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आपातकालीन बैठक होने जा रही है। यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मठ ‘मणिराम छावनी’ में दोपहर 3:00 बजे […]

Mumbai Rain: मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, LTT स्टेशन जलमग्न, IMD का रेड अलर्ट जारी

मुंबई, 5 जुलाई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सबसे अधिक असर कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर देखने को मिला, जहां स्टेशन परिसर में पानी भर जाने […]

फ्रांस में भारतीय समुदाय से मिलीं निर्मला सीतारमण, बोलीं- भारतीय प्रवासी भारत की सॉफ्ट पावर के मजबूत स्तंभ

पेरिस, 5 जुलाई। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और एक मजबूत ताकत के तौर पर उनकी भूमिका की सराहना की, जो भारत के सॉफ्ट पावर, ग्लोबल स्टैंडिंग और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाती है। उन्होंने फ्रांस के मार्सिले में एक सभा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते […]

PM मोदी ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर जताया शोक, बोले- कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति

नई दिल्ली, 5 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी को वैश्विक पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान की चेतावनी- ‘होर्मुज स्ट्रेट बाहरी ताकतों के लिए सैन्य शक्ति प्रदर्शन का मंच नहीं है’

तेहरान, 5 जुलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चेतावनी के बाद ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह रणनीतिक समुद्री मार्ग किसी भी बाहरी शक्ति के सैन्य प्रदर्शन का मंच नहीं है। तेहरान ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट का उपयोग क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने […]

अयोध्या राम मंदिर में स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस पर विवाद, पूर्व गृह सचिव बोले- दान की रसीद तक नहीं मिली

नई दिल्ली, 5 जुलाई। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब 147 किलोग्राम वजनी स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस को लेकर नया विवाद सामने आया है। राम मंदिर ट्रस्ट को यह अनमोल ग्रंथ दान करने वाले पूर्व गृह सचिव एस. लक्ष्मीनारायण ने दावा किया है कि दान देने के बाद उन्हें […]

बहादुरगढ़ एनकाउंटर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर ढेर, STF और दिल्ली स्पेशल सेल का संयुक्त ऑपरेशन

बहादुरगढ़, 5 जुलाई। हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गैंग के दो इनामी शूटर मारे गए। हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जबकि चार अन्य […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code