hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, किरेन रिजिजू ने दिया जवाब

Revoi Editor
Last updated: December 18, 2024 4:57 pm
Revoi Editor
Published: December 18, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर। ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा के दौरान बीती शाम राज्यसभा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर बुधवार को विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर दिए बयान पर आपत्ति जताते हुए सदन में चर्चा की मांग की। उन्होंने इस संबंध में लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव की नोटिस भी दी।

शाह ने आंबेडकर की विरासत का अपमान किया : मणिकम टैगोर

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने नोटिस में कहा, ‘मैं सदन का ध्यान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 17 दिसम्बर, 2024 को सदन में डॉ. बी.आर. आंबेडकर के संबंध में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। ये टिप्पणियां न केवल डॉ. आंबेडकर की विरासत का अपमान करती हैं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की भावनाओं को भी आहत करती हैं, जो उन्हें आधुनिक भारत के संस्थापक और सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक के रूप में सम्मान देते हैं।’

टैगोर ने कहा कि गृहमंत्री ने जो भरे सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है, उससे ये फिर एक बार सिद्ध हो गया है कि भाजपा-आरएसएस तिरंगे के खिलाफ थे। उनके पुरखों ने अशोक चक्र का विरोध किया। संघ परिवार के लोग पहले दिन से भारत के संविधान के बजाय मनुस्मृति लागू करना चाहते थे।

किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों पर बोला हमला

विपक्षी दलों के हंगामे पर कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हम लोगों ने अमित शाह के पूरे बयान को सुना है।गृह मंत्री जी ने बहुत साफ शब्दों में बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा का भाव व्यक्त किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा साहेब के जीते जी कांग्रेस पार्टी ने कैसे उनका अपमान किया। उनके परिनिर्वाण के इतने दिनों के बाद भी उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित नहीं किया गया।”

कांग्रेस नेताओं ने मकर द्वार पर किया प्रदर्शन

इस बीच कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में की गई एक टिप्पणी को लेकर बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और शाह से माफी की मांग की। संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट कांग्रेस, द्रमुक और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसद एकत्र हुए और शाह की टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। उन्होंने ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ के नारे लगाए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, द्रमुक नेता टी आर बालू और कई विपक्षी सांसद बाबा साहेब की तस्वीर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

शैलजा बोलीं – गृह मंत्री जी को देश से माफी मांगनी चाहिए

कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया, ‘गृह मंत्री ने उच्च सदन में बाबासाहेब का अपमान किया है। ये लोग सिर्फ चुनाव और राजनीतिक हित के लिए बाबा साहेब का नाम लेते हैं। बाद में उनका अपमान करते हैं। हमारे लिए संविधान किसी पवित्र ग्रंथ से कम नहीं है और बाबा साहेब, भगवान से कम नहीं हैं। गृह मंत्री जी को देश से माफी मांगनी चाहिए।’

You Might Also Like

सीएम योगी ने कहा- फिर सत्ता में आएगी भाजपा, नितिन की जीत ने दिया संकेत
इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा – ‘यूरोप में इस्लाम के लिए कोई जगह नहीं’
क्रिकेटर यश दयाल को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, यौन शोषण के मामले में गिरफ्तारी पर रोक
परिसीमन बिल पर विपक्ष ने उठाए सवाल, अमित शाह बोले- सपा का बस चले तो वह घरों की जाति तय कर दे
गन्ना किसानों को केंद्र का बड़ा तोहफा :  गन्‍ने का लाभकारी मूल्‍य उच्चतम 290 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित
TAGGED:amit shahKiren Rijiju respondedOpposition created ruckusruckus in ParliamentShah's statement on Ambedkar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?