1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. यूरोप के लिए शांतिपूर्ण मार्ग खोजने का अवसर है : राष्ट्रपति मैक्रों
यूरोप के लिए शांतिपूर्ण मार्ग खोजने का अवसर है : राष्ट्रपति मैक्रों

यूरोप के लिए शांतिपूर्ण मार्ग खोजने का अवसर है : राष्ट्रपति मैक्रों

0
Social Share

मास्को, 8 फरवरी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूरोप के लिए शांतिपूर्ण मार्ग ढूंढने का अभी भी अवसर है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद श्री मैक्रों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “अब हम सभी को यूरोप में शांतिपूर्ण तथा स्थिरता का मार्ग ढूंढना चाहिए। हमारे पास इसके लिए अभी भी अवसर और समय है।”

उन्होंने कहा कि यूरोप में सुरक्षा पर नए समाधान की पहल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूस और यूरोपीय संघ को स्थिति को स्थिर करने के लिए विशिष्ट उपायों पर सहमत होना चाहिए और रूस तथा यूरोप को सुरक्षा गारंटी पर संयुक्त रूप से काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फ्रांस और रूस के बीच के कुछ बिंदु हैं और वह (श्री मैक्रों) और श्री पुतिन यह पता लगाने में कामयाब रहे कि यूक्रेन पर उनकी स्थिति कहां समान है। उन्होंने कहा कि रूस और यूरोपीय संघ को यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाना चाहिए।

श्री मैक्रों ने कहा, “आने वाले दिनों में हम यूक्रेन और हमारी सामूहिक सुरक्षा के मुद्दे पर एक बार फिर फोन पर बात करेंगे। हम विश्वास का एक ढांचा तैयार करना चाहते हैं, जो हमें आगे बढ़ने की अनुमति देगा।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code